Monday, May 20, 2024
Homeरायपुरभिलाई में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल...
Homeरायपुरभिलाई में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल...

भिलाई में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 8 अप्रैल यानी की भिलाई के शांति नगर, दशहरा मैदान और नवीन कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

अनुमानित कार्यक्रम 

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल दोपहर 12 बजे दुर्ग जिले के प्रथम बटालियन ग्राउण्ड, कातुलबोर्ड पहुंचेंगे। जंहा पर उनके द्वारा नेहरू नगर गुरूद्वारा के समीप भेलवा तालाब का निरीक्षण किया जाएगा। जिसके बाद वे मिलेट्स कैफे का शुभारंभ भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सियान भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इसके बाद दोपहर 12.20 बजे मुख्यमंत्री नेहरू नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चन करेंगे। मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12.30 बजे शांति नगर, दशहरा मैदान में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुचेंगे और स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री द्वारा छावनी स्थित शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

स्कूल का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री दोपहर 3.10 में खुर्सीपार में स्वामी आत्मानंद स्कूल का शिलान्यास करेंगे। फीर करीब 3.25 बजे नवीन कॉलेज मैदान में आयोजित भेंट-मुलाकत में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5.45 बजे भिलाई निवास होटल में सामाजिक संगठनों से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद शाम 7.40 में सिविक सेंटर स्थित अर्जुन रथ का लोकार्पण किया जाना है। इसके बाद रात 8 बजे मुख्यमंत्री सुपेला चौक स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चंदूलाल चंद्राकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे। सारे कार्यक्रम खत्म करने के बाद मुख्यमंत्री बघेल रात 8.05 बजे राजधानी रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular