Monday, May 20, 2024
Homeरायगढ़Raigarh: समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाएगा तेजस्विनी मातृशक्ति सम्मेलन
Homeरायगढ़Raigarh: समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाएगा तेजस्विनी मातृशक्ति सम्मेलन

Raigarh: समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाएगा तेजस्विनी मातृशक्ति सम्मेलन

India News (इंडिया न्यूज), Raigarh: भारतीय समाज में नारी की भूमिका और सहभागिता को पुनः प्रतिष्ठित करने के लिए तेजस्विनी मातृशक्ति के द्वारा रायगढ़ नगर निगम ऑडिटोरियम में आगामी 19 अगस्त को रायगढ और सारंगढ़ जिले का एक संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन भारतीय दृष्टि से समाज में महिलाओं की भूमिका पर आयोजित किया जा रहा है।

  • प्राचीन गौरव और ज्ञान दोनों को हम भूल चुके
  • राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका सशक्त हो

आत्म गौरव का पुनः ज्ञान

भारतीय सभ्यता को विश्व की प्राचीनतम् सभ्यता बताई जाती है। इस सभ्यता में महिलाओं को देवी के रूप में पूजे जाने की अवधारणा है। जिसका प्रमाण हमारी पूजा पद्धति में भी मिल जाता है पर कालक्रम में इस अवधारणा का क्षय हो रहा है । आज इस समाज में महिलाओं को अपने आत्म गौरव का पुनः ज्ञान हो और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सशक्त हो, इस दृष्टि से तेजस्विनी मातृशक्ति सम्मेलन की योजना तय की गई है।

मातृशक्ति सम्मेलन प्रथम कड़ी

इस योजना के अंतर्गत भारतीय नारी में 21वीं शताब्दी की शिक्षा तो हो, किन्तु सत्य को जानने का ज्ञान भी होना चाहिए , इसपर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। जब भारतीय समाज कभी विश्व को अपने ज्ञान से दिशा दिखाने का कार्य करता था, तब इस कार्य में नारियों की सहभागिता ज्यादा होती थी। किन्तु उस प्राचीन गौरव और ज्ञान दोनों को हम भूल चुके हैं। उसी गौरव को पुनः स्थापित करने की दिशा में यह तेजस्विनी मातृशक्ति सम्मेलन प्रथम कड़ी है।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular