Monday, May 20, 2024
Homeरायगढ़Raigarh: ड्राइवर को झपकी आने से ओवरब्रिज से टकराई बस, 26 लोग...
Homeरायगढ़Raigarh: ड्राइवर को झपकी आने से ओवरब्रिज से टकराई बस, 26 लोग...

Raigarh: ड्राइवर को झपकी आने से ओवरब्रिज से टकराई बस, 26 लोग घायल

India News (इंडिया न्यूज़), Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से सड़क दुर्घटना की ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार बस रेलवे के ओवरब्रिज से टकरा गई। जिसकी वजह से 26 लोग घायल हो गए हैं। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रेलवे पटरी पर गिरें यात्री

आज सुबह यात्रियों से भरी बस रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर जा रही थी। आज सुबह बस लगभग 7.30 बजे से 8 बजे के बीच बस दर्रीडीपा के पास पहुंची। तभी यह हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक जब यह घटना हुई तब बस की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके कारण बस काफी जोरदार तरीके से ओवरब्रिज से टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बस में बैठे दो यात्री सीधे नीचे बने रेलवे पटरी पर गिरें गएं।

घायलो का इलाज जारी

बस की टक्कर लगते हीं चारो ओंर चीख पुकार मच गई। जिसको सुन का आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को घटना की जानकारी दी। एंबुलेंस के आते हीं घायलों को घरघोड़ा अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि घायलों का इलाज घरघोड़ा अस्पताल में किया जा रहा है। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि गंभीर हालत वाले मरीजों को डिकल कॉलेज भेजा गया है।

झपकी आने से हुई घटना

मिली जानकारी के मुताबिक बस ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह घटना हुई है। घटना के तुरंत बाद ड्राइवर घटनास्थल से गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ड्राइवर की तलाश करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

Also Read: हरिद्वार जा रही बस में अचानक लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular