Saturday, July 27, 2024
HomeNationalRajiv Gandhi Nyay Yojana: किसानों को जल्द ही मिलेगी राजीव गांधी न्याय...
HomeNationalRajiv Gandhi Nyay Yojana: किसानों को जल्द ही मिलेगी राजीव गांधी न्याय...

Rajiv Gandhi Nyay Yojana: किसानों को जल्द ही मिलेगी राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किस्त, उप सीएम अरुण साव ने दी जानकारी

India News (इंडिया न्यूज़) Rajiv Gandhi Nyay Yojana: छत्तीसगढ़ के जरहागांव में किसानों को जल्द ही राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किस्त दी जाएगी। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि किसानों को उनका हक जरूर मिलेगा।

दरअसल उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली जिले के जरहागांव में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे थे। यहां पर ही उन्होंने राजीव गांधी न्याय योजना के बारे में किसानों को बताया था। जरहागांव स्थित गांधी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के खत्म होने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

बता दे कि बीते वर्ष धान बेचने के एवज में राजीव गांधी न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि किसानों को नहीं मिल पाई थी। जिसके चलते मीडिया के सामने इस मुद्दे को उठाया गया था। विधानसभा चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के चलते राज्य सरकार ने किसानों के बैंक खाते में किस्त की राशि जमा नहीं की थी। जिसके बाद सभी कहने लगे कि क्या किसानों को चौथी किस्त की राशि नहीं दी जाएगी। लेकिन अब साव के कहने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है।

Also Read: World Hindi Day 2024: राष्ट्रीय हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस…

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular