Sunday, July 7, 2024
HomeNationalRaipur News: गोविंदनगर में बदमाशों के हौसले बुलंद, तीन लोगों पर किया...
HomeNationalRaipur News: गोविंदनगर में बदमाशों के हौसले बुलंद, तीन लोगों पर किया...

Raipur News: गोविंदनगर में बदमाशों के हौसले बुलंद, तीन लोगों पर किया हमला, जानें क्या हैं पूरा मामला

India News (इंडिया न्यूज़) Raipur News: प्रदेशभर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का भी यहीं हाल है। दरअसल सिविल लाइन इलाके के गोविंदनगर में रविवार को दिनदहाड़े एक बदमाश ने जमकर बवाल काटा। चापर ( चाकू) लहराते हुए बदमाश ने न केवल महिलाओं को धमकी दी बल्कि तीन लोगों पर अचानक जानलेवा हमला भी किया।

इस गुंडागर्दी की वीडियो किसी ने फोन में रिकॉर्ड कर ली थी। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। वही बदमाश के इस हरकत की वीडियो पुलिस की नजर में आ गई। जिसके तुरंत बाद पुलिस ने इस वीडियो के आधार जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मौदहापारा निवासी फिरोज खान उर्फ संजू को चापर के गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चापर के हमले में जो तीन लोग घायल हुए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है। आए दिन सोशल मीडिया पर बदमाशों के वीडियो वायरल होते रहते है।

सिविल लाइन पुलिस ने जानकारी दी है कि बदमाश नशें में था। मौदहापारा का आदतन बदमाश की पहचान फिरोज खान उर्फ संजू के रूप में हुए है। ए गोविंदनगर इलाके में शाम 5 बचे चापर लेकर घूम रहा था। इस दौरान वो आसपास मौजूद लोगों को चापर दिखा कर डरा रहा था। इसी बीच बदमाश ने सिविल ठेकेदार और गोविंदनगर गुरुद्वारा के सचिव मनिंदर सिंह सहित तीन लोगों पर चापर से हमला किया था।

Also Read:

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular