India News (इंडिया न्यूज़) Priyanka Gandhi Vadra: प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्व प्रधानमंंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी हैं। उनका जन्म 12 जनवरी, 1972 को दिल्ली में हुआ था। पिता राजीव गांधी चाहते थे कि प्रियंका दून स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करें। लेकिन प्रियंका घर से दूर नहीं जाना चाहती थी। जिसके चलते राजीव गांधी ने दिल्ली के माॅर्डन स्कूल में उनका एडमिशन करा दिया। प्रियंका ने पढ़ाई के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी स्कूल से साइकोलॉजी में डिग्री प्राप्त की थी।
प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी की पुरानी लीडर है। उन्होने 16 साल की उम्र में अपनी पहली स्पीच दी थी। बचपन से ही अपनी बात लोगों के सामने रखने का उनमे हुनर था। आज राजनीति के दौर में उनको हर कोई जानता है।
भले ही प्रियंका राजनीति में देर से आई । लेकिन उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी के लिए कई स्पीच लिखी है। सोनिया गांधी के कैम्पेन का सारा काम प्रियंका गांधी ही संभालती थी। साल 2007 में चुनावों के दौर में उन्होंने अहम रोल निभाया था।
प्रियंका गांधी ने अपनी लाइफ में कई उतार चढ़ाव देखे। 1999 में उनके सामने एक ऐसा मोड़ आया था जब वो बहुत कन्फ्यूज थी। जिसके कारण वो 10 दिनों के लिए विपस्सना मेडिटेशन कैंप में चली गई थी।
प्रियंका गांधी ने अपने बचपन के प्यार से शादी की है। प्रियंका गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा से शादी की थी। आपको जानकर हैरानी होगी, 13 साल की उम्र में प्रियंका पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मिली थी। शुरूआत में दोनो बहुत अच्छे दोस्त थे। फिर उसके बाद दोस्ती प्यार और प्यार शादी में बदल गई।
प्रियंका गांधी को लेकर वैसे तो लोग पता नहीं क्या क्या कहते हैं, लेकिन कम लोगों को पता हैं कि प्रियंका ने 2010 में MA किया था । जिसमे उन्होंने बौद्ध धर्म पढ़ाई की थी। इसलिए प्रियंका गांधी बौद्ध धर्म के करीब रहती है।
Also Read: Fitness Tips: बिना जिम जाए रहना चाहते हैं फिट, तो करें ये आसान एक्टिविटीज, मोटापा होगा छूमंतर