होम / President Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने के लिए ली शपथ

President Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने के लिए ली शपथ

• LAST UPDATED : July 25, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi (President Oath Ceremony) : संसद के केंद्रीय कक्ष में आज द्रौपदी मुर्मू ने 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इस दौरान उन्होंने रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी से भी मुलाकात की। मुलाकात में दोनों ने मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। वहीं राष्ट्रपति भवन के लिए निकलने से पहले राजघाट पहुंचकर मुर्मू ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। President Oath Ceremony

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना ने द्रौपदी मुर्मू को दिलाई शपथ (President Oath Ceremony)

शपथ ग्रहण समारोह में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला संबोधन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति बनने के बाद अपना अपना पहला संबोधन किया। उन्होंने कहा कि जोहार! नमस्कार! मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों की प्रतीक इस पवित्र संसद से देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं। आपकी आत्मीयता, विश्वास और आपका सहयोग मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे।

सभी को धन्यवाद : मुर्मू

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सबके प्रयास से उज्जवल भारत का निर्माण संभव है। देश के नागरिकों का विनम्रता से अभिनंदन करती हूं। मैं देश के लोगों को कारिगल विजय दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूं।

ओडिशा से इतने खास मेहमान पहुंचे

मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ओडिशा से 64 खास मेहमान पहुंचे। उनके स्वागत के लिए भी विशेष तैयारियां की गई हैं। शपथ के बाद खास मेहमानों के लिए लंच का आयोजन भीे राष्ट्रपति भवन में किया गया है। बता दें कि मुर्मू के खास मेहमानों में उनके भाई तरणीसेन टुडू और भाभी सुकरी टुडू उपरबेड़ा, बेटी इतिश्री, दामाद, दोनों नातिन और दोस्त धानकी मुर्मू शामिल हैं। धानकी भुवनेश्वर में उनके साथ कॉलेज में ही पढ़ती थीं।

President Oath Ceremony

ये भी पढ़े: Krunal Pandya बने पिता, पत्नी पंखुड़ी ने दिया बेटे को जन्म

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube
SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox