Monday, May 20, 2024
HomeNationalMS Dhoni: BJP में शामिल होंगे धोनी? मिल सकता है राजनीति में...
HomeNationalMS Dhoni: BJP में शामिल होंगे धोनी? मिल सकता है राजनीति में...

MS Dhoni: BJP में शामिल होंगे धोनी? मिल सकता है राजनीति में बड़ा पद

India News (इंडिया न्यूज), MS Dhoni: इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं, लेकिन इस बार की तस्वीरें धोनी की कई मायनों में खास और अलग हैं, दरअसल धोनी की ये तस्वीरें BJP नेताओं के साथ मुलाकात की है, जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है, जानकारी के अनुसार रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश BJP के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची के विधायक सीपी सिंह और कांके के विधायक समरी लाल ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की, हालांकि यह मुलाकात महज संयोग बताई जा रही है, लेकिन इसकी तस्वीरें कई कयासों जन्म दे रही है।

पहले भी अमित शाह से हो चुकी है मुलाकात

साथ ही गृहमंत्री अमित शाह के रांची आगमन क दौरान BJP नेता उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे, औऱ महेंद्र सिंह धोनी भी उस समय एयरपोर्ट पर ही मौजूद थे, इसी दौरान उनकी तीनों नेताओं के साथ मुलाकात हो गई, BJP नेता के साथ धोनी की इस मुलाकात के कई मायने भी लोग निकाल रहे हैं, लोगों का कहना है कि क्या धोनी राजनीति में आएंगे ? बहरहाल तस्वीर सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सबसे पहले BJP की तरफ से मिला ऑफर

आपको बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद उन्हें राजनीति ज्वाइन करने का सबसे पहला ऑफर BJP की तरफ से दिया गया था, झारखंड BJP इकाई की तरफ से यह ऑफर दिया गया था, उस समय BJP नेता सांसद संजय सेठ ने कहा कि धोनी चाहेंगे तो उनसे रांची आने पर बात की जाएगी।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular