होम / Dhriti Gupta: रायपुर की धृति गुप्ता ने, अमेरिकी सेना में 1 लाख लड़कियों को दी मात, पाई करोड़ों की स्कालरशिप

Dhriti Gupta: रायपुर की धृति गुप्ता ने, अमेरिकी सेना में 1 लाख लड़कियों को दी मात, पाई करोड़ों की स्कालरशिप

• LAST UPDATED : August 12, 2024

India News CG (इंडिया न्यूज़), Dhriti Gupta: छत्तीसगढ़ रायपुर की बेटी धृति गुप्ता ने अमेरिकी सेना में अपनी प्रतिभा और हुनर की बदौलत अपना और देश का नाम रोशन किया है। रायपुर की रहने वाली इस होनहार छात्रा ने 1 लाख से ज्यादा अमेरिकी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए अमेरिकी सेना में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

येल विश्वविद्यालय में एडमिशन

धृति गुप्ता की इस असाधारण उपलब्धि के साथ उन्हें 2.80 लाख डॉलर (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) की स्कालरशिप मिली है। साथ ही, उन्हें प्रतिष्ठित येल विश्वविद्यालय में भी एडमिशन मिला है। यह उनकी दूसरी बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इससे पहले वे भारतीय वायुसेना में भी चयनित हुई थीं।

धृति गुप्ता की फ़िलहाल ट्रेनिंग चल रही है

अमेरिका के जूनियर रिजर्व ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉप्स की सदस्य धृति गुप्ता, अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जूनियर रिसर्च ऑफिसर बनेंगी। 5 साल बाद उन्हें लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

पुरे देश के लिए गर्व की बात

धृति की सफलता में उनके परिवार का भी बेहद महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके दादा-दादी भी शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमा चुके हैं। धृति की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

Also Read:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox