होम / CG Election 2023: छत्तीसगढ़ की पहली महिला CM बनेंगी रेणुका सिंह? जानें कौन हैं

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ की पहली महिला CM बनेंगी रेणुका सिंह? जानें कौन हैं

• LAST UPDATED : December 5, 2023

India News ( इंडिया न्यूज), CG Election 2023: प्रदेश में CM पद की दोड़ में जिन नामों की चर्चा तेज है, उनमें से एक नाम केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का है, रेणुका सिंह भरतपुर सोनहत से 1 नंबर विधानसभा से चुनाव जीतकर आई हैं साथ ही महिला आदिवासी विधायक हैं, उन्होंने कांग्रेस के सीटिंग MLA गुलाब कमरों को हराया है, रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला विधायक का एक बड़ा चेहरा हैं, रेणुका सिंह फिलहाल प्रदेश से इकलौती केंद्रीय राज्य मंत्री हैं।

उनके राजनीतिक सफ़र की बात करें तो सफर की शुरुआत जनपद पंचायत चुनाव से हुई, 1999 में वो पहली बार जनपद पंचायत की सदस्य चुन कर राजनीति में आईं, उसके बाद सन् 2000 मे BJP ने उनको रामानुजनगर मंडल का अध्यक्ष बना दिया और साल 2002 मे समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रहने के साथ ही रेणुका सिंह 2003 में पहली बार सरगुजा संभाग की रामानुजनगर विधानसभा से विधायक चुनी गईं।

2019 में बनीं सरगुजा सांसद

दूसरी बार साल 2008 में रेणुका सिंह फिर विधायक बनीं, विधायक काल में रेणुका स्वतंत्र प्रभार वाली महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री मंत्री रहीं और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष भी रहीं, रेणुका साल 2019 मे सरगुजा संसदीय क्षेत्र से सांसद बनीं और फिलहाल मोदी सरकार में जनजातीय मामलों की केंद्रीय राज्य मंत्री हैं।

रेणुका सिंह 2 बार विधायक एक बार की सांसद हैं

रेणुका सिंह का जन्म 5 जनवरी 1964 को छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पोडी बच्चा गांव में हुआ था, स्वर्गीय फूल सिंह की बेटी रेणुका सिंह का विवाह पड़ोसी जिले सूरजपुर के रामानुजनगर इलाके के रहने वाले नरेंद्र सिंह से हुआ, रेणुका के 2 बेटे और 2 बेटियां हैं, बेटियों का नाम पूर्णिमा सिंह और मोनिका सिंह है और बेटे यशवंत सिंह और बलवंत सिंह हैं, स्नातक तक शिक्षा प्राप्त रेणुका सिंह तेज तर्रार छवि वाली नेता मानी जाती हैं, रेणुका सिंह 2 बार विधायक एक बार सांसद रहते हुए 1 बार छत्तीसगढ़ में स्वतंत्र प्रभार वाली राज्य मंत्री और सांसद बनते ही पहली बार में केन्द्रीय राज्य मंत्री बन गई है, फ़िलहाल वो मोदी मंत्रीमंडल में मंत्री हैं।

Read More:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox