होम / Adani Power Plant: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने किया गोड्डा अदाणी पावर प्लांट का दौरा

Adani Power Plant: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने किया गोड्डा अदाणी पावर प्लांट का दौरा

• LAST UPDATED : November 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Adani Power Plant: केन्द्रीय मंत्री ने अदाणी पावर प्लांट के पर्यावरण प्रबंधन का लिया जायजा। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के लिए गोड्डा आए केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शुक्रवार को गोड्डा स्थित अदाणी पावर प्लांट का दौरा किया।

बारह बजे पावर प्लांट परिसर पहुंचे

बांका से होकर गोड्डा आते हुए श्री चौबे तकरीबन साढ़े बारह बजे पावर प्लांट परिसर पहुंचे जहां स्टेशन हेड रमेश झा एवं ओ एंड एम हेड प्रसून चक्रवर्ती ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। पावर प्लांट के एडमिन बिल्डिंग में उन्होंने अदानी पावर प्लांट व ललमटिया कोल फील्ड के वरीय पदाधिकारियों के साथ पर्यावरणीय संबंधी मुद्दों पर बैठक करके पावर प्लांट में किए गए पर्यावरण प्रबंधन का जायजा लिया।

उक्त बैठक में उप वनमहानिदेशक (एकीकृत क्षेत्रीय कार्यालय, राँची) के प्रतिनिधि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल डायरेक्टर के के विश्वास, प्रभागीय वन पदाधिकारी संजय कुमार, एसडीओ गोड्डा बैजनाथ उरांव, सीओ गोड्डा के अलावा गोड्डा विधायक अमित मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता व महागामा के पूर्व विधायक अशोक भगत व अदाणी पावर के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

राजीव सिन्हा ने कहा

पावर प्लांट के अधिकारी ने पावर प्लांट परिसर में पर्यावरण प्रबंधन के लिए लगाए गए उच्च तकनीक के संयंत्रों की जानकरी दी. साथ ही उन्हें सुरक्षा से संबंधित नियमों और सीएसआर के कामों के बारे में भी जानकारी दी गई. केन्द्रीय मंत्री ने क्षेत्रीय पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी राजीव सिन्हा से पावर प्लांट के प्रबंधन के बारे जानकारी ली, जिसपर श्री सिन्हा ने अपनी संतुष्टि जताई. केन्द्रीय मंत्री ने बैठक के दौरान पावर प्लांट परिसर समेत पूरे गोड्डा के पर्यावरण संरक्षण को लेकर और अधिक वृक्षारोपण का सुझाव भी दिया। श्री चौबे ने ललमटिया कोल फील्ड के महाप्रबंधक अरुपनंदा नायक और ओम प्रकाश चौबे से भी कोल फिल्ड के पर्यावरण नियंत्रण से लेकर अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की। श्री चौबे प्लांट परिसर में तकरीबन एक घंटा रुके। उन्होंने प्लांट परिसर में वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया।

Read More:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox