Saturday, July 27, 2024
HomeNational75th Republic Day: गणतंत्र दिवस पर सीएम साय ने फहराया तिरंगा,...
HomeNational75th Republic Day: गणतंत्र दिवस पर सीएम साय ने फहराया तिरंगा,...

75th Republic Day: गणतंत्र दिवस पर सीएम साय ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

India News (इंडिया न्यूज़) 75th Republic Day: हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का त्योहार मनाया जाता है। आज का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है। इस साल 2024 में हम सभी 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे है। गणतंत्र दिवस के मौके पर हर वर्ष इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक राजपथ पर भव्य तरिके से परेड का आयोजन होता है। आज भी यहीं रोनक देखने को मिलेगा। इसी बीच छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी 75वें गणतंत्र दिवस को लेकर रोनक देखने को मिल रही है। छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में तिरंगा झंडा फहराया है। साथ ही सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

Also Read: Republic Day 2024: पति-पत्नी साथ करेंगे परेड, दोनों ने खुशी जाहिर करते हुए कही ये बात

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने किया ध्वजारोहण

सुबह 9 बजे राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। साथ ही उन्होंने सभी देश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

रेणुका सिंह ने सूरजपुर में किया ध्वजारोहण

साथ ही आपको बता दें कि, विधायक रेणुका सिंह ने सूरजपुर में ध्वजारोहण किया। विधायक भईया लाल राजवाड़े कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर, विधायक गोमती साय जशपुर, विधायक प्रवीण कुमार मरपची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, विधायक नीलकंठ टेकाम सुकमा, विधायक चौतराम अटामी दंतेवाड़ा,विधायक लता उसेंडी कोंडागांव, विधायक विक्रम उसेंडी बीजापुर, विधायक भावना बोहरा कबीरधाम, ने तिरंभा लहराया

Also Read: Republic Day Parade 2024 Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, शानदार परेड का हुआ आगाज

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular