Monday, May 20, 2024
Homeमध्यप्रदेशछत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली कर्नाटक चुनाव की जिम्मेदारी, AICC ने की...
Homeमध्यप्रदेशछत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली कर्नाटक चुनाव की जिम्मेदारी, AICC ने की...

छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली कर्नाटक चुनाव की जिम्मेदारी, AICC ने की सूची जारी

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होना हैं। जिस के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 66 विधानसभा क्षेत्र में प्रेक्षकों की नियुक्ति की है। जिसमें छत्तीसगढ़ से भी 3 नेताओं को नियुक्त किया गया है।

तीन नेताओं के नाम

AICC द्वारा जारी की गयी लिस्ट में रायपुर पश्चिम के विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, बिलासपुर से विधायक शैलेश पांडे और कांग्रेस नेता पंकज शर्मा का नाम शामिल है। ये पहली बार हुआ है, जब छत्तीसगढ़ के किसी नेता को किसी चुनावी राज्य में जिम्मेदारी मिली है।

13 मई को आएंगे नतीजे

कर्नाटक विधानसभा के नतीजे 13 मई को आना है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वोटिंग एक चरण में कराई जाएगी। कर्नाटक में लगभग 5.21 करोड़ मतदाता हैं। जो कि 224 विधानसभा सीटों पर मतदान करेंगे। राज्य में मौजूदा भाजपा सरकार का कार्यकाल 24 मई को खत्म हो रहा है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और JDS के बीच रहेगा। पिछली बार भी JDS-कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। मगर बहुमत का आंकड़ा दोनों ही दलों को नहीं मिला था। इस वजह से जेडीएस और कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया था। हालांकि कुछ समय बाद कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिर गई थी।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular