Saturday, May 18, 2024
Homeमध्यप्रदेशMP Politics:  कमलनाथ को जिताने के लिए कांग्रेस का प्लान, ' 12...
Homeमध्यप्रदेशMP Politics:  कमलनाथ को जिताने के लिए कांग्रेस का प्लान, ' 12...

MP Politics:  कमलनाथ को जिताने के लिए कांग्रेस का प्लान, ‘ 12 दिन की परिवर्तन पदयात्रा!

MP Politics:  मध्य प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार लाने और मुख्यमंत्री पद पर कमलनाथ को बिठाने के लिए पार्टी ने मशक्कत कर दिए हैं। अब इसी कड़ी में नरसिंहपुर-नर्मदापुरम जिले में कांग्रेसी ‘कमलनाथ लाओ प्रदेश बचाओ’ परिवर्तन पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। पदयात्रा की शुरुआत सोमवार से होगी और खत्म 21 अप्रैल को होगी।

12 दिन में कांग्रेसी 200 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। पदयात्रा के समापन समारोह में खुद चीफ कमलनाथ शामिल होंगे। साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे।

पदयात्रा का समापन 21 अप्रैल को होगा

मध्य प्रदेश कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुराग भार्गव ने बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ 10 अप्रैल यानी आज से पदयात्रा की शुरुआत होगी। पदयात्रा का शुभारंभ नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट से किया जाएगा। पदयात्रा को तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा हरी झंडी दिखाएंगे। पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी 20 किलोमीटर तक चलेंगे। पदयात्रा का समापन 21 अप्रैल को होगा।

कमलनाथ बताएंगे सरकार की उपलब्धियां

भार्गव ने बताया कि इस परिवर्तन पदयात्रा के दौरान कमलनाथ सरकार की 15 महीने की उपलब्धियों बताई जाएंगी। साथ ही कांग्रेस सरकार आने पर दी जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं, सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़े: IPL सट्टेबाजी में सामने आए बीजेपी नेताओं के नाम, कांग्रेस ने सीएम शिवराज से पूछे सवाल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular