होम / CG Loksabha Elections Results: केवल कोरबा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पिछड़ गए

CG Loksabha Elections Results: केवल कोरबा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पिछड़ गए

• LAST UPDATED : June 4, 2024

India News CG (इंडिया न्यूज़), CG Loksabha Elections Results:लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में छत्तीसगढ़ से भाजपा के लिए अच्छी खबरें आ रही हैं। प्रदेश की कुल 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। केवल कोरबा सीट पर ही कांग्रेस आगे चल रही है।

राजनांदगांव सीट से पिछड़ गए

सबसे बड़ी बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल भी राजनांदगांव सीट से पिछड़ गए हैं। यहां भाजपा के प्रत्याशी व मौजूदा सांसद संतोष पांडेय करीब 44,000 वोटों से आगे बने हुए हैं।
बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने सबसे बड़ी बढ़त बनाई है। वह लगभग 3.25 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। कोरबा सीट पर कांग्रेस की मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय से करीब 22,000 वोटों से बढ़त पर काबिज हैं।

महासमुंद जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भी भाजपा आगे बनी हुई है। यहां केवल बसना सीट पर ही कांग्रेस प्रत्याशी 3,100 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं।

कांग्रेस के लिए निराशा
प्रदेश की राजधानी दुर्ग में भी कांग्रेस के लिए निराशा ही रही। यहां कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू हारते हुए देख उनके भतीजे पल्लव साहू रोने लग गए। बाद में राजेंद्र साहू ने अपने भतीजे को संभाला और समझाया।

इन नतीजों से साफ संकेत मिलता है कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भाजपा की बादशाहत कायम हो गई है। विपक्षी कांग्रेस को सिर्फ एक ही सीट पर संतोष करना पड़ा है।

Also Read:

Chhattisgarh Vote Counting: 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox