India News (इंडिया न्यूज), Vegetables : हरी सब्जियां खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी भी है जिसे बारिश के मौसम में खाना आपको परेशानि में डाल सकता है। ऐसे में हमें यह ध्यान रखने की जरुरत है कि किन सब्जियों को किस मौसम में खानी चाहिए। बारिश के मौसम में कुछ सब्जियों में कीड़ा हो जाता है। जिससे आपको कई बिमारी हो सकती है। ये बिमारी खून के माध्यम से दिमाग तक पहुंच सकता है।
बैंगन की सब्जी कई लोगों की पसंदीदा सब्जी होती है। लेकिन इसे बारिश के मौसम में अवॉइड करना चाहिए क्योंकि इस सब्जी में टेपवर्म पनप सकता है। कहा जाता है कि इसके बीज में कीड़े चीपक जातें हैं। जिसे खाने पर वो सीधे दिमाग में पहुंच जाता है। इसलिए बैगन को पूरी तरह से पकाना चाहिए।
शिमला मिर्च एक सब्जी है जिसे हर चाइनिज डीस में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन बता दें कि इसमें भी कीड़े पनपने के काफी ज्यादा संभावना होता है। इस लिए बारिश के मौसम में बाहर से चाइनिज खाना बंद करें और घर पर बनाए। चाइनिज बनाते समय या फिर किसी भी डीस में शिमला मिर्च इस्तेमाल करते वक्त इसे पूरी तरीके से पकाया।
परवल को हरी सब्जियों में नंबर-1 का दर्जा मिला है। सारे मां-बाप हरी सब्जी के नाम पर अपने बच्चों को परवल जरुर देतें हैं। लेकिन इस सब्जी में भी कीड़े हो जाते हैं। इसलिए परवल के बीज को निकाल कर खाना चाहिए। वो भी पूरी तरीके से पकाकर।
फूलगोभी गोभी एक ऐसी सब्जी है जो कई लोगों की फेवरेट होता है। कुछ लोग इसे मटर के साथ तो कुछ इसे पराठे में भी इस्तेमाल करते हैं। वहीं बंदगोभी को नूडल्स में जरुर इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो कई बार गोभीयों में कीड़े आंखों से भी दिख जाते हैं लेकिन कई बार यह नहीं दिखते है। इसके लिए आप इसे इस्तेमाल करने से पहले गर्म पानी में धो लें और पूरी तरीके से पकाकर हीं खाएं। इससे कई तरही की बीमारियां हो सकती है।
बहुत लोग अरबी के पत्तों की सब्जी खाना पसंद करते हैं। लेकिन बता दें कि इनके पत्तों में भी कीड़े होते हैं। जिससे आपको काफी नुकसान हो सकता है। इसलिए सब्जी को पूरी तरीके से धोकर हीं खाएं।
बारिश के दिनों में इन सब्जियों के खाने से दिमाग तक कीड़ा पहुंच सकता है। जिसके कुछ लक्ष्ण से हम इस समस्या को समझ सकते हैं। बहुत ज्यादा सर दर्द होना, बार-बार उल्टी होना, आंखो में परेशानि और कभी-कभी शरीर अनकंट्रोल हो जाता है। इन चीजों से आपको सावधान रहने की जरुरत है।
Disclaimer: इस लेख में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।