India News (इंडिया न्यूज़) Raipur Water Supply News: आने वाली गर्मी को देखते हुए लोगों को पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जहां इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के रायपुर में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर नगम ने कार्य शुरू कर दिए है। पानी की टंकियों की मरम्मत की जा रही है। जिसके चलते नौ टंकियों से 17 जनवरी की शाम को पेयजल की सप्लाई नहीं होगी। मरम्मत कार्य 12 घंटे तक चलेगा।
HIGHLIGHTS
बता दे कि 17 जनवरी बुधवार के दिन शहर के 14-15 वार्डों की लगभग डेढ़ लाख आबादी को पानी नहीं मिल सकेगा। इसमें अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी और जोरा यें सभी क्षेत्र है। इन सभी क्षेत्रों में शाम को पानी की किल्लत रहेगी। मरम्मत का कार्य जैसे ही पूरा होगा, उसके बाद पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगा। यानी की अगली 18 जनवरी की सुबह पानी की सप्लाई की जाएगी। लेकिन बाकी बची टंकियों में पेयजल की आपूर्ति नहीं होगी। इसमे लोगों को दिक्कत नहीं होगी।
Also Read: Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन गलती से भी न करें ये काम, वरना…