होम / News Ram Mandir Inauguration: कितनी है राम मंदिर की लागत.. ये है रोचक जानकारी..!

News Ram Mandir Inauguration: कितनी है राम मंदिर की लागत.. ये है रोचक जानकारी..!

• LAST UPDATED : January 20, 2024

India (इंडिया न्यूज़) News Ram Mandir Inauguration: नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में बने राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद राम मंदिर को 23 जनवरी से आम लोगों के लिए खोल दिया जायेगा। इसी बीच चलिए जानते है इस मंदिर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

कितना भव्य है अयोध्या का राम मंदिर?

इस मंदिर को लेकर देश विदेश में भी चर्चा हो रही है। यहीं कारण है इस मंदिर के उद्घाटन का हर कोई इंतजार कर रहा है। राम मंदिर में कुछ ऐसे दिलचस्प बाते है जिसके बारे में आप नहीं जानते। तो आज हम इसी के बारे में जानेंगे।

कितने एकड़ में बना है मंदिर ?

राम मंदिर 70 एकड़ में बना हुआ है। श्रद्धालु के लिए प्रवेश करने का मार्ग पूर्व दिशा की और बनाया गया है। 32 सीढ़ियां चढ़कर सिंहद्वार से मंदिर में श्रद्धालु प्रवेश कर सकेंगे। राम मंदिर की नींव को बनाने के लिए 2587 जगहों की मिट्टी का इस्तेमाल किया गया था।

आकर्षण का केंद्र

अयोध्या में बनकर तैयार हुए इस राम मंदिर में 5 आकर्षक मंडप भी बनाए गए हैं। जो 5 आकर्षक मंडप बनाये गए है वो है, नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, कीर्तन मंडप और प्रार्थना मंडप। यहाँ भारत का सबसे बड़ा मंदिर कहलाया जायेगा।

अयोध्या में बनकर तैयार हुए इस राम मंदिर को नागर शैली में बनाया गया है। राम मंदिर की लम्बाई है 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट।

किस धातु से किया गया मंदिर का निर्माण ?

राम मंदिर को बनाने के लिए लोहे या स्टील का इस्तेमाल नहीं किया गया बल्कि राजस्थान के मशहूर मकराना पत्थर से इसे बनाया गया है। क्योकि ये ख़राब नहीं होता।

राम मंदिर तीन मंजिला है। हर मंजिल की ऊंचाई 20 फीट राखी गई है। राम मंदिर में कुल 392 खंभे और 46 गेट हैं। इन सभी खंभों और दीवारों में देवी देवता और देवांगनाओं की सुन्दर मूर्तियां बनाई गई है।

दरवाजे पर चढ़ाई गई सोने की परतें

मंदिर में भूतल पर बने रामलला के गर्भगृह के दरवाजे सोने की परत से बनाये गए है। भूतल पर मौजूद सभी 14 गेट पर सोने की परत लगाई गई है।

इस मंदिर मंदिर के गर्भ गृह में लगे सोने के दरवाजे की ऊंचाई करीब 12 फीट बनाई गई है। और इसकी चौड़ाई 8 फीट है। पूरे मंदिर में 46 दरवाजे है और इनमे से 42 पर 100 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई गई है।

हर ईटों पर लिखा गया राम नाम

राम मंदिर के निर्माण में इस्तेमाल की गई ईंटों पर भी ‘श्री राम’ लिखा गया है। यह मंदिर 70 एकड़ में बना है। आपको बता दे की इस राम मंदिर के 2000 फीट नीचे टाइम कैप्सूल गाड़े गए। भगवान राम और अयोध्या के बारे में प्रासंगिक जानकारी इसमें लिखी गई है। ऐसा आने वाली पीढ़ियों के लिए किया गया है।

Also Read: Ayodhya Ram Mandir: इस शुभ मुहूर्त पर होगी प्राण प्रतिष्ठा, तारीख, टाइमिंग और आरती का समय; देखें पूरा शेड्यूल

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox