होम / Makar Sankranti 2024: कब है मकर संक्रांति? जानें मुहूर्त का सही समय

Makar Sankranti 2024: कब है मकर संक्रांति? जानें मुहूर्त का सही समय

• LAST UPDATED : January 13, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Makar Sankranti 2024: हर साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाती है। मकर संक्रान्ति को खिचड़ी, उत्‍तरायण और पोंगल नाम से भी जाना जाता है। इस बार की मकर संक्रांति हर साल से खास है। क्यों है खास। चलिए जानतें है। इस बार मकर संक्रांति को लेकर लोगों में थोड़ी कन्फ्यूजन भी हैं। आखिर  इस साल किस तारीख को मकर संक्रांति मनाई जाएगी चलिए जानते है।

कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति?

हिंदू पंचांग के मुताबिक, ग्रहों के राजा सूर्य 15 जनवरी को सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि में एंट्री करेंगे। जिसके चलते मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। 15 जनवरी को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 44 मिनट तक मकर संक्राति मनाई जाएगी।

क्यों है इस बार की मकर संक्रांति खास? 

15 जनवरी के दिन मकर संक्रांति पड़ रही है। इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि देव से मिलने उनके घर जाते हैं। क्योंकि शनिदेव मकर राशि के प्रभु है। हिन्दू मान्यता के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन पानी में काले तिल और गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे कुंडली के ग्रह दोष दूर हो जाते है। साथ ही सूर्य देव की कृपा भी बनी रहती है।

मकर संक्रांति पूजा विधि

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। , जो लोग इस दिन अपने घर से दूर हैं, उन्हें सुबह स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद एक लोटे जल में रोली और गुड़ मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। इसके साथ
गायत्री मंत्र का जाप भी करें। ऐसा करने से भगवान सूर्य आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति के दिन स्नान किया जाता है। इसके साथ ही दान भी करना चाहिए। दान करने से पुण्य मिलता है। मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 7 मिनट से सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक है। इसके अलावा पुण्यकाल में मकर संक्रांति की पूजा-अर्चना करना भी जरूरी है। पुण्यकाल का समय सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शाम 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। महा पुण्यकाल दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से रात 9 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।

Also Read: Home remedies for cold in babies: बच्चों को सर्दी जुकाम से राहत दिलाने के…

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox