India News (इंडिया न्यूज़), Jobs: अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहें है। तो ये खबर आपके लिए है। इंडियन ओवरसीज बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर 2023 से शुरू हो गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स इंडियन ओवरसीज बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट iob.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस वैकेंसी के जरिए कुल 66 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
आपको बता दें कि इच्छुक कैंडिडेट्स इंडियन ओवरसीज बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट iob.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। एप्लीकेशन फीस के तौर पर 850 रुपए देने होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 19 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। आपको इस आर्टिकल के जरिए कैंडिडेट्स एप्लीकेशन फीस, आयु सीमा, एजुकेशन क्वालिफिकेशन समेत कई पदों पर आवेदन से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे मेें बताएंगे।
इंडियन ओवरसीज बैंक की ओऱ से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए। कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन और पीजी की भी डिग्री होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडडिेट्स की उम्र 1 नवंबर 2023 को कम से कम 27 साल और अधिक से अधिक 35 साल हो। रिजर्व कैटगरी के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु में केंद्र सरकार के नियम अनुसार छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट iob.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
इंडियन ओवरसीज बैंक ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले रिटन एग्जाम देना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू देना होगा। इंटरव्यू पास करने के बाद कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा। इन सभी चरणों को पूरा करने के बाद कैंडिडेट्स का फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। सिलेक्डेट कैंडिडेट्स को 48,170 रुपए से लेकर 89,890 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।
Read more: