होम / Garlic Benefits: लहसुन की कली के जानें फायदे, इस बीमारी में है आता है काम

Garlic Benefits: लहसुन की कली के जानें फायदे, इस बीमारी में है आता है काम

• LAST UPDATED : November 3, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Garlic benefits: नवंबर का महीना शुरू हो गया है। महीने की शुरूआत में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। सर्दियों के मौसम में लहसुन का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि लहसुन में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सर्दी-जुकाम, फ्लू जैसी बीमारियों से लड़ने और इन्हें रोकने में मदद करते हैं। सर्दियों के मौसम में रोजाना लहसुन की एक कली खाने से शरीर में इम्यूनिटी बढ़ती है। और कई बीमारियों से बचाव भी होता है।

इसके साथ ही, यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। लहसुन खाने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ते हैं जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। लहसुन खून को पतला बनाकर धमनियों को स्वस्थ रखता है। रोजाना लहसुन की एक कली सर्दियों में खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

सर्दी-जुखाम की समस्या में फायदेमंद

सर्दियों में सर्दी-जुखाम जैसी कई समस्याएं हो जाती  है। मौसम में बदलाव होने से बच्चों और बड़ों दोनों को इनफेक्शन होने का खतरा अधिक हो जाता है। अगर आप नियमित रूप से लहसुन का सेवन करते है तो इन समस्याओं से बच सकते हैं। लहसुन में प्राकृतिक रूप से एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इन गुणों के कारण लहसुन का सेवन करने से सर्दी-जुखाम जैसी कई समस्याओं से राहत मिलती है। लहसुन की चटनी, सब्जियों में लहसुन डालना या फिर कच्ची लहसुन की कलियां खाना, ये सभी आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हुए सर्दी-जुखाम को दूर भगाने में मदद करता है।

ठंड से मिलती है राहत 

सर्दियों में रोजाना लहसुन का 1 कली खाने से फायदा मिलता है। लेहसुन में गर्मी उत्पन्न करने वाले गुण होते हैं, जिससे शरीर का तापमान बढ़ता है और ठंड कम लगती है। साथ ही लहसुन के सेवन से रक्त संचार बढ़ता है, जिससे हाथ-पैरों में गर्मी आती है और ठंड कम लगती है। इसलिए सर्दियों में लहसुन का उपयोग खाना बनाने में या फिर कच्चा लहसुन खाने से शरीर को ठंड से राहत मिलती है।

Read more: CG Election 2023: चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटका, अब इस नेता ने…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox