Saturday, July 27, 2024
HomeNationalAir Fare Hike: राम मंदिर उद्घाटन से पहले दिल्ली-मुंबई का हवाई किराया...
HomeNationalAir Fare Hike: राम मंदिर उद्घाटन से पहले दिल्ली-मुंबई का हवाई किराया...

Air Fare Hike: राम मंदिर उद्घाटन से पहले दिल्ली-मुंबई का हवाई किराया हुआ महंगा, जानें टिकट प्राइज

India News (इंडिया न्यूज़) Air Fare Hike: राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोरो सोरो पर है। इसी बीच रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बता दे कि 20 जनवरी को रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 16,000, 9,000 और 8,000 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह हवाई किराया 14,000 और 12000 रुपये है। वहीं अन्य स्थानों का हवाई किराया अभी सामान्य है।

ट्रैवल्स संचालकों ने का कि कुछ फ्लाइटें तो हाउसफुल तक हो चुकी है। 20 जनवरी के साथ ही 21 जनवरी का भी हवाई किराया महंगा कर दिया गया है। व्यास ट्रैवल्स के संचालक कीर्ति व्यास ने कहा कि अयोध्या जाने के लिए काफी उत्साहित है। लेकिन हवाई किराए के बढ़ते दामों ने लोगों को परेशान कर दिया है। रायपुर से मुंबई होते हुए अयोध्या जाने की फ्लाइट की टिकटे भी महंगी हुई है।

महासंघ की ओर से अयोध्या के लिए चलाई जाएगी बसें

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सैयद अनवर अली ने जानकारी दी है कि राम भक्तों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। महासंघ ने फैसला लिया है कि श्रद्धालुओं की उत्सुकता को देखते हुए रायपुर से अयोध्या के लिए सीधे बस चलाई जाएगी। ताकी भक्तों को आने जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। क्योकि अयोध्या जाने के लिए भक्तों को रायपुर से बनारस जाना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सीधे रायपुर से अयोध्या के लिए बसे चलेंगी। बता दें कि बस द्वारा रायपुर से बनारस जाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ज्यादातर 19 और 20 जनवरी के लिए यह संख्या काफी बढ़ी है।

Also Read: Rajnath Singh UK Visit: ब्रिटेन के दौरे पर राजनाथ सिंह ने चीन को दी चेतावानी, कही ये बात

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular