होम / Salary Hike In 2024: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! इस साल सैलरी में होगी 10% की बढ़ोतरी

Salary Hike In 2024: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! इस साल सैलरी में होगी 10% की बढ़ोतरी

• LAST UPDATED : February 28, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),Salary Hike In 2024: कॉरपोरेट फील्ड में काम करने वाले सभी लोगो के लिए खुशखबरी है, क्यकि वेतन बढ़ोतरी का सीजन नजदीक आ रहा है। ऐसे में कंपनियां इस साल 10 फीसदी तक औसतन सैलेरी बढ़ाने की तैयारी में हैं। ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग जैसे सेक्टर्स में काम करने वाले कर्मचारियों को सबसे ज्यादा सैलरी हाइक मिलने वाला है।

सैलेरी में 10 % इजाफा

टीआरएस (Total Remuneration Survey) कंसलटेंसी फर्म मर्सर ने इस सर्वे को जारी किया। इस सर्वे की मेज़रमेंट ने बताया कि 2024 में कॉरपोरेट फील्ड में औसतन सैलेरी 10 फीसदी बढ़ा सकती हैं जबकि 2023 में 9.5 फीसदी सैलेरी बढ़ोतरी हुई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि आर्थिक मोर्चे पर भारत के मजबूत प्रदर्शन और इनोवेशन और टैलेंट हब के तौर पर उसकी बढ़ती अपील के चलते ये ट्रेंड नजर आया है। ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग जैसे सेक्टर्स में काम करने वाले कर्मचारियों को सबसे ज्यादा सैलरी हाइक मिलने वाला है।

इन लोगों को मिलेगा फायदा 

मई से अगस्त तक ये सर्वे किया गया था। जिसमें 21 लाख एम्पलॉयज का प्रतिनिधित्व करने वाले 6000 जॉब रोल्स को लेकर 1474 कंपनियों से डेटा जुटाया गया है।सुर्वे को लेकर अलग अलग इंडस्ट्रीज में फोकस किया गया जहाँ कर्मचरियो का प्रदर्शन, ऑर्गनाइजेशन परफॉर्मेंस और पोजीशन ये तीन मानक थे जिसके आधार पर इंक्रीमेंट का रेंज तैयार किया गया है।

इतने प्रतिशत की हुई बढोतरी 

इस सर्वे की मेज़रमेंट ने बताया कि 2024 में कॉरपोरेट फील्ड में औसतन सैलेरी 10 फीसदी बढ़ा सकती हैं जबकि 2023 में 9.5 फीसदी सैलेरी बढ़ोतरी हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक रेट ऑफ वोंल्ट्री एट्रीशन मतलब आप कंपनी छोड़कर जाने की दर 2021 के 12.1 फीसदी से बढ़कर 2022 में 13.5 फीसदी हो गई है। 2023 के छमाही डेटा इस ओर इशारा कर रहा कि 2022 के मुकाबले कंपनी छोड़कर जाने वालों की तादाद बढ़ी चुकी है.

मानसी सिंघल, कंसलटिंग लीडर भारत में मर्सर की रिवॉर्ड्स पे बताया, सैलेरी में बढ़ोतरी का जो अनुमान लगाया गया है, वो बेहतर इकोनॉमिक इंडीकेटर्स, बिजनेस लैंडस्केप के चलते तेजीसे भारतीय मार्केट्स में बढ़ते भरोसे और आशावादी को दर्शा रही है। उन्होंने ये भी कहा कि एआई और ऑटोमेशन ने ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग और लाइफ साइंसेज जैसे प्रमुख उद्योगों के ग्रोथ को नए फेज में जाने के लिए प्रेरित किया गया है।

ये भी पढ़ें :

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox