होम / Health: अगले 25 सालों में बेकार हो जाएंगे इंसान! डराने वाली है ये रिपोर्ट

Health: अगले 25 सालों में बेकार हो जाएंगे इंसान! डराने वाली है ये रिपोर्ट

• LAST UPDATED : November 17, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Health: धीरे-धीरे धरती का बढ़ता तापमान लगातार नई चुनौतिया पेश कर रहा है, लांसेट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक गर्मी से होने वाली मौतें 370 गुना बढ़ जाएंगी, जानिए रिपोर्ट में और क्या कुछ है, नवंबर का महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है, पर उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में जहां कड़ाके की ठंड पड़ती है, वहां अभी तक लोग सर्दियों का इंतजार कर रहे हैं।

अब तक का सबसे गर्म साल

धरती का तापमान तमाम बड़े-बड़े मंचों पर नियंत्रित करने की बात होती है, साथ ही समुद्रों के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के लिए वादे और दावे भी किए जाते हैं, और गर्मी लगातार बढ़ती ही जा रही है, अब तक का सबसे गर्म सालों की बात की जाए तो साल 2023 रहा है।

जानलेवा गर्मी के दिन

ब्रिटिश जर्नल लैंसेट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 से 2022 के बीच गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया था, इन 4 वर्षों में दुनियाभर में कुल 86 दिन ऐसे थे, जब जानलेवा गर्मी पड़ी, वहीं प्रश्न ये भी उठता है कि आखिर गर्मी क्यों बढ़ रही है, और जब कारणों का पता लगाने की कोशिश की जाती है तो पता चलता है कि ज्यादातर कारण इंसानों के कारण ही पैदा हुए हैं।

बुजुर्गों के लिए काल बन रही गर्मी

बच्चे क्या जवान व बुजुर्ग सभी लोग प्रचंड गर्मी से परेशान हो रहे हैं, गर्मी का असर जानवरों और अन्य प्रजातियों पर भी गंभीर रूप से पड़ रहा है, बढ़ते तापमान की वजह से धरती का लगातार बहुत की प्रजातियों पर अस्तित्व का संकट गहरा गया है, साथ ही बात करें इंसानों की तो गर्मी की वजह से ही 65 साल से अधिक की उम्र के बुजुर्गों की मौत के मामलों में 85% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

अगर औसत तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तो –

  • हम अपनी क्षमता का आधा ही काम साल 2050 तक कर पा रहे होंगे।
  • गर्मी से होने वाली मौतें साल 2050 तक 370 गुना बढ़ जाएंगी।
  • लेबर लॉस यानी काम के घंटों का नुकसान इस गर्मी के कारण 50 फीसद का होना तय है।
  • डेंगू जैसी बीमारियां साल 2050 तक 37 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगी।

Read More:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox