होम / Raksha Bandhan 2022: जानिए रक्षा बंधन की शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2022: जानिए रक्षा बंधन की शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त

• LAST UPDATED : July 14, 2022

इंडिया न्यूज़,Raksha Bandhan 2022: रक्षा बंधन का त्यौहार सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। अबकी बार राखी 11 अगस्त दिन गुरुवार कोमनाई जाएगी । बहन भाई के पवित्र त्यौहार को पुरे देश में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है बहने इस दिन अपने भाइयों की कलाई पर राखी या धागा बांधती हैं और लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई राखी बंधवाने के बाद बहन की उम्र भर रक्षा करने का वचन देते और आशीर्वाद स्वरूप गिफ्ट भी देते हैं।

इस बार राखी पर बन रहा है ये संयोग

हिंदू धर्म में रक्षा बंधन के त्योहार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। अबकी बार रक्षा बंधन के दिन रवि नामक योग भी पड़ रहा है, जिससे इस दिन का महत्व भी बढ़ गया है। रवि योग को ज्योतिषशास्त्र में अशुभ योगों के प्रभावों को नष्ट करने वाला बताया गया हैा। इस योग में राखी बांधने से रिश्ता को बुरी नजर नहीं लगेगी और रिश्ता और भी गहरा और मजबूत बनेगा।

Raksha Bandhan 2022

Raksha Bandhan 2022

भद्रा काल में नहीं बांधनी चाहिए राखी

सावन मास की पूर्णिमा को श्रावन पूर्णिमा और कजरी पूनम भी कहा जाता है। बताया जाता है कि राखी को पहले रक्षा सूत्र कहा जाता था लेकिन मध्यकाल में इसे राखी कहा जाने लगा। रक्षा सूत्र बांधने की परंपरा वैदिक काल से ही रही है। राखी के त्योहार में भद्रा का विशेष ध्यान रखा जाता है दरअसल धार्मिक दृष्टि से भद्र को अशुभ माना गया है जो किसी भी शुभ काम में विघ्न पैदा करती है। आइए जानते हैं राखी बांधने का मुहूर्त और समय।

Raksha Bandhan 2022 on 11 august thursday shubh muhurat date time puja rakhi  method in hindi - Raksha Bandhan 2022: कब है रक्षाबंधन? जानिए शुभ मुहूर्त  और राखी बांधने का सही तरीका -

रक्षा बंधन शुभ मुहूर्त

सावन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर शुरू हो रही है, जो 12 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। सभी व्रत त्योहार उदया तिथि में मनाए जाते हैं इसलिए रक्षा बंधन का पर्व 11 अगस्त को रहेगा और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 09 बजकर 28 मिनट से रात में 09 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 05 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर सुबह 06 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। अमृत काल शाम 06 बजकर 55 मिनट से रात्रि 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

ये भी पढ़े: भावनात्मक विचार : जानिए भावनाएं हमारे शरीर को कैसे प्रभावित करती हैं

ये भी पढ़े: चंडीगढ़: चंडीगढ़ से टोरंटो और वैंकूवर के लिए सीधी उड़ानें जल्द होंगी शुरू

ये भी पढ़े: Civic Election: मध्य प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

ये भी पढ़े: हरियाली तीज 2022 : हरियाली तीज में सिंधारा का क्या है महत्व 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox