होम / Navratri 2023: नवरात्रि में जन्मी कन्या होती है भाग्यशाली, जानिए कैसे

Navratri 2023: नवरात्रि में जन्मी कन्या होती है भाग्यशाली, जानिए कैसे

• LAST UPDATED : October 18, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Navratri 2023: नवरात्रि के नौ दिनों में हर घर में मां दुर्गा की पूजा-अराधना की जाती है। यदि नवरात्रि में घर पर किसी कन्या का जन्म होता है तो उसे बेहद शुभ और भाग्यशाली माना गया है।
वैसे घर पर जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है तो पूरा घर बच्चे की किलकारियों से गूंजने लगता है। और छोटे बच्चों को ईश्वर का वरदान माना गया है। वहीं बेटियां तो घर की लक्ष्मी माना जाता है। हिंदू धर्म में नवरात्रि के समय को बहुत शुभ माना जाता है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा-अराधना की जाती है।

आपको बताए कि बच्चे का जन्म किसी भी महीने, दिन या पक्ष में हो वह शुभ ही होता है, लेकिन जन्म के समय ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कैसी थी, यह भी बहुत मायने रखता है। ऐसे में यदि शुभ नक्षत्र या ग्रह में बच्चे का जन्म हुआ तो वो बच्चे बहुत भाग्यशाली होते हैं।

नवरात्रि में जन्मी कन्या होती भाग्यशाली

आमतौर पर नवरात्रि में लड़के और लड़की दोनों का ही जन्म होता है। इस समय पर बच्चों का जन्म बहुत शुभ होता है। क्योंकि भक्तिमय माहौल और शुभ मुहूर्त में जन्म लेने के कारण इनपर मां दुर्गा की असीम कृपा रहती है, लेकिन बात कन्या की हो तो ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के शुभ समय में कन्या का जन्म लेना विशेष शुभ फल प्रदान करने वाला साबित होता है। क्योंकि नवरात्रि देवी शक्ति का पर्व है।
नवरात्रि में यदि आपके घर कन्या का आगमन होता है तो आप बहुत भाग्यवान हैं और साथ ही आपकी कन्या का भविष्य भी बेहद शुभ है।

Read more: Diwali 2023: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, मोदी सरकार ने दिया दिवाली तोहफा

CG Election 2023: कुनकुरी सीट पर रोचक होगा मुकाबला, अबकी बार कांग्रेस या BJP ?

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox