होम / Triple Talaq: ब्यूटी पार्लर में बीवी ने बनवाई आइब्रो, शौहर ने देखते ही दिया तीन तलाक

Triple Talaq: ब्यूटी पार्लर में बीवी ने बनवाई आइब्रो, शौहर ने देखते ही दिया तीन तलाक

• LAST UPDATED : November 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Triple Talaq: एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बीवी ने ब्यूटी पार्लर जाकर आइब्रो क्या बनाई पति ने वीडियो कॉल पर ही उसे तीन तलाक दे दिया। बीवी ने इसे लेकर जब अपने ससुराल वालों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने भी अपने ही बेटे का साथ दिया।

महिला ने क्या कहा

इस पुरे मामले पर अब महिला का कहना है कि मेरे पति पुराने ख्यालों वाले हैं। और उन्हें मेरा मेकअप करना बिल्कुल पसंद नहीं है। और इतनी छोटी बात पर वो इतने नाराज हो जाऐंगे ये मेने कभी सोचा तक नही था। वहीं महिला ने कई बार अपने पति को फोन करने की कोशिश की मगर उसने कॉल नहीं उठाया। परेशान होकर महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, और अपने पति समेत ससुराल के 5 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया।

क्या है पुरा मामला

उत्तर प्रदेश के कानपुर से ये चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां बीवी ने ब्यूटी पार्लर जाकर आइब्रो क्या बनवाई, पति ने वीडियो कॉल पर उसका चेहरा देखते ही उसे तीन तलाक दे दिया। दूसरी तरफ जब बीवी ने इस मामले को लेकर अपने ससुराल वालों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने भी अपने बेटे का ही साथ दिया और इस मामले को जायज बताया।

2022 में हुई थी शादी

बता दें कि कानपुर के कुली बाजार इलाके में रहने वाली गुलसबा नामक महिला का निकाह प्रयागराज के रहने वाले सालिम से 17 जनवरी 2022 को हुआ था। परिवार फूलपुर में रहता है और सालिम सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। पीड़िता ने बताया की 30 अगस्त 2023 को सालिम नौकरी के लिए सऊदी अरब गया था। जिसके बाद से ससुराल वाले उसे लगातार दहेज के लिए परेशान करते थे। वहीं कुछ दिन पहले ही महिला अपने मायके आई थी जहां सालिम से लगातार उसकी वीडियो कॉल के जरिए बात होती थी।

मामला हुआ दर्ज

वहीं इस मामले में अब तक 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला ने ये भी बताया कि उसे ससुराल वाले दहेज के लिए भी परेशान करते थे। बसई नाका के ACP निशंक शर्मा का इस पूरे मामले पर कहना है पत्नी की तहरीर पर उसके पति समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। साथ ही मामले की कार्रवाई जारी है।

Read more: Most Polluted Cities in World: दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में ये हैं…

Karwa Chauth Special: पति को करना है खुश तो इस तरह कि लगाएं मेहंदी,…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox