होम / Ratan Dubey murder case: कांग्रेस का आरोप- ‘रतन दुबे हत्याकांड में आदिवासियों को निशाना बना रही BJP’, जानें क्या है मामला?

Ratan Dubey murder case: कांग्रेस का आरोप- ‘रतन दुबे हत्याकांड में आदिवासियों को निशाना बना रही BJP’, जानें क्या है मामला?

• LAST UPDATED : June 30, 2024

India News CG ( इंडिया न्यूज ), Ratan Dubey murder case: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रचार करते हुए भाजपा के नेता रतन दुबे की नक्सल प्रभावित इलाके नारायणपुर में हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है। अब कांग्रेस एनआईए की जांच पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस ने निर्दोष आदिवासियों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को टारगेट कर परेशान करने के लिए गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है।

हत्या चुनाव प्रचार में होने की वजह से भाजपा ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। केंद्र सरकार ने इस मामले को एनआईए को सौंप दिया, एनआईए की टीम ने पिछले दिनों मामले में कई गिरफ्तारियां की है। बताया जा रहा है की एनआईए ने 12 ठिकानों पर छापेमारी की है। शक के बिनाह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सरपंच और जनपद के सदस्य को हत्याकांड में नक्सलियों का साथ देने के नाते गिरफ्तार किया गया है।

Also Read- Sukma: 2 नहीं 5 जवान हुए थे शहीद…. टेकलगुडम ब्लास्ट को लेकर नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर मिली नक्सलियों की छाप

छापेमारी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर से लगभग 10 लाख रुपये, नक्सलियों वाले पोस्टर-बैनर और पर्चे भी बरामद हुए है। नारायणपुर में लगातार कांग्रेसियों की गिरफ्तारी के बाद हंगामा मच गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनु नेताम ने बयान दिया कि भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या की जांच में एनआईए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टारगेट कर गिरफ्तार कर रही है।

आदिवासियों के खिलाफ साजिश में भाजपा

कांग्रेस ने कहा है आदिवासियों के खिलाफ भाजपा साजिश कर रही है। आदिवासियों को और हमारे कार्यकर्ताओं को साजिश के तहत जेल भेजा जा रहा है। भाजपा आदिवासियों को समाप्त करने की साजिश कर रही है। हत्याकांड में शामिल आरोपियों को छत्तीसगढ़ की जिला पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

नक्सलियों ने ली थी हत्या की जिम्मेदारी

प्रेस नोट जारी कर नक्सलियों ने रतन दुबे की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। कांग्रेस अध्यक्ष रजनु नेताम ने कहा हम जांच में सहयोग करेंगे और एनआईए की जांच का स्वागत करते हैं लेकिन बेक़सूर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox