होम / Mahadev Betting App: फरार कांस्टेबल को EOW ने किया गिरफ्तार

Mahadev Betting App: फरार कांस्टेबल को EOW ने किया गिरफ्तार

• LAST UPDATED : July 10, 2024

India News CG (इंडिया न्यूज़), Mahadev Betting App: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने लंबे समय से फरार चल रहे निलंबित कांस्टेबल सहदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

ढाबे से हुई गिरफ्तारी

यह गिरफ्तारी राजनांदगांव जिले के सोमनी क्षेत्र में स्थित एक ढाबे से की गई। EOW की टीम ने फिल्मी अंदाज में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम ने सटीक जानकारी के आधार पर छापेमारी की और सहदेव यादव को दबोच लिया।

लगे है ये आरोप

सहदेव यादव पर महादेव सट्टा ऐप के संचालन में शामिल होने का आरोप है। वह इस मामले में पुलिस जांच शुरू होने के बाद से ही फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी से इस मामले में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

राजधानी रायपुर के लिए रवाना

गिरफ्तारी के बाद EOW की टीम सहदेव यादव को लेकर राजधानी रायपुर के लिए रवाना हो गई है। वहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी और अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

महादेव सट्टा ऐप मामला छत्तीसगढ़ में काफी सुर्खियों में रहा है। इस ऐप के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध सट्टेबाजी का धंधा चलाया जा रहा था। इसमें कई बड़े नाम शामिल होने की आशंका है।

Also Read:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox