होम / Raman Singh: प्रदेश के लगातार 3 बार बने CM रमन सिंह का राजनीतिक सफर

Raman Singh: प्रदेश के लगातार 3 बार बने CM रमन सिंह का राजनीतिक सफर

• LAST UPDATED : October 18, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Raman Singh: डा. रमन सिंह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। रमन सिंह ने जनसंघ के यूथ विंग से राजनीति पारी की शुरूआत की थी। रमन सिंह ने कवर्धा की नगर पालिका, छत्तीसगढ़ विधानसभा और भारतीय संसद में बहुत से महत्वपूर्ण पद संभाले है। 1999 में संसद के सदस्य रहते हुए इन्होंने वाणिज्य राज्य मंत्री के तौर भी काम किया है। साथ ही इन्होंने देश को इज़राइल, नेपाल, फिलिस्तीन और दुबई में भारतीय व्यापार मेले का नेतृत्व भी किया है।

रोचक तथ्‍य

लोगों के मुफ्त इलाज के लिए डॉ. रमन सिंह ने ‘भारत माता चिक्तिसालय’ बनावाएं है। साथ ही इन्हें क्रिकेट व वॉलीबॉल जैसे खेलों में काफी दिलचस्पी है। और यह कवर्धा के यूथ क्लब के सदस्य भी है।

राजनीतिक घटनाक्रम

रमन सिंह ने 2018 में राजनंदगांव से एक बार फिर जीते और विधायक चुने गये। साथ ही विधानसभा चुनावों में BJP को करारी हार का सामना करना पड़ा। और रमन सिंह का पंद्रह साल का शासन इस हार के साथ ही समाप्‍त हो गया। मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर उनकी जगह कांग्रेस के भूपेश बघेल काबिज हो गये।

2013 डा. रमन सिंह के नेतृत्‍व में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की और मुख्‍यमंत्री रमन सिंह का तीसरा कार्यकाल शुरू हुआ। इस बार भी वे राजनंदगांव से जीते।

2008 12.12.2008 को डॉ. सिंह ने शपथ ली छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में, यह मुख्यमंत्री के रूप में उनका लगातार दूसरा कार्यकाल था।

2008 एक बार फिर से छत्तीसगढ़ विधान सभा के सदस्य के रूप में चुने गए।

2004 में डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ विधान सभा के निर्वाचित सदस्य चुने गए।

2003 डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री के रूप में 7.12.2003 को शपथ ली।

1999 13 वीं लोकसभा के निर्वाचित सदस्य के तौर पर डॉ. रमन सिंह ने राज्य वाणिज्य और उद्योग मंत्री के रूप में 13.10.99 से 29.01.2003 तक काम किया।

1993 डॉ. रमन सिंह एमपी विधानसभा में विधायक के रूप में दोबारा से चुने गए।

1990 डॉ. रमन सिंह मध्यप्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए।

पूर्व इतिहास

1975 डॉ. रमन सिंह को बीएएमएस डिग्री से सम्मानित किया गया। इन्होंने 23 साल की उम्र में कवारधा में चिकित्सा प्रैक्टिस शुरू की। यह हमेशा गरीब लोगों को मुफ्त चिकित्सा उपचार करते है।

Read more: Chhattisgarh Elections 2023: BJP की तीसरी लिस्ट जारी, पंडरिया से चुनाव लड़ेंगी भावना बोहरा

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox