होम / CG Election 2023: कुनकुरी सीट पर रोचक होगा मुकाबला, अबकी बार कांग्रेस या BJP ?

CG Election 2023: कुनकुरी सीट पर रोचक होगा मुकाबला, अबकी बार कांग्रेस या BJP ?

• LAST UPDATED : October 18, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव अगले महीने 7 और 17 नवंबर को होना है, सभी राजनीतिक दल जीत की जद्दोजहद में जुटे हैं, जशपुर जिले की कुनकुरी विधानसभा सीट का चुनावी माहौल गर्माया हुआ है, इस सीट पर 1980 से अभी तक कांग्रेस सिर्फ 2 बार ही जीत हासिल कर पाई है, कुनकुरी के विधानसभा चुनावों में मतदाताओं ने नौ बार के विधानसभा चुनावों में सात बार  भाजपा को चुना है। वहीं कांग्रेस की मेहनत साल 2018 के चुनाव में रंग लाई और पार्टी के यूडी मिंज विधायक चुने गए, जाहिर है 2023 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी कुनकुरी सीट को बचाए रखना चाहती है, वहीं भाजपा भी दोबारा से अपना कब्जा बनाने की कोशिश में जुटी है।

पिछले तीन चुनाव

पिछले तीन चुनावों पर नजर डालें तो कुनकुरी विधानसभा सीट पर एक बार कांग्रेस और 2 बार भाजपा ने जीत हासिल की है, कुनकुरी सीट पर 2018 के विधानसभा चुनाव में कुल मतदाता संख्या 1,94,396 थी साथ ही यहां 77.90 प्रतिशत मतदान हुआ था, कुनकुरी विधानसभा सीट पर 2018 के चुनाव में कांग्रेस सहित 14 लोगों ने अपनी किस्मत आजमायी थी।

भाजपा के भरत साय और कांग्रेस के उत्तम दान मिंज के बीच 2018 के विधानसभा चुनाव में मुकाबला हुआ था, कांग्रेस के उत्तम दान मिंज ने 4,293 वोटों के अंतर से भाजपा के प्रत्याशी भरत साय को हरा दिया था, कांग्रेस के प्रत्याशी उत्तम दान मिंज को 69,896 मत मिले थे, जो कुल मतदान का 46.16% था, वहीं भाजपा के भरत साय को 65,603 मत मिले थे, जो कुल मतदान का 43.32% था।

साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रोहित कुमार साय ने कुनकुरी सीट पर अपना कब्जा जमाया था, रोहित कुमार साय ने कांग्रेस के अब्राहम तिर्के को 28,866 मतों से हरा दिया था, साल 2008 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भरत साय ने 57,113 मत हासिल कर कांग्रेस के उत्तमदान मिंज को 9000 से अधिक वोटों से हराया था।

Read more: CG Election 2023: भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के दरबार का ATM बनाया-…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox