Saturday, July 27, 2024
Homeछत्तीसगढ़ चुनाव 2023चुनाव की अन्य खबरेंLok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, भाजपा अपनाएगी...
Homeछत्तीसगढ़ चुनाव 2023चुनाव की अन्य खबरेंLok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, भाजपा अपनाएगी...

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, भाजपा अपनाएगी टिकट वितरण फार्मूला

India News (इंडिया न्यूज़)  Lok Sabha Chunav 2024: विधानसभा के चुनाव के बाद राजनीति में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। बता दें कि, : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तर्ज पर रणनीति तैयार की है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस चुनाव में भी भाजपा तीन महीने पहले टिकट घोषित करने की तैयारी में जुटी हुई है। टिकट वितरण वाले फॉर्मूले की शुरूआत आदिवासी आरक्षित सीटों से हो सकती है। वहीं विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिलेगा।

भाजपा की लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी

दरअसल प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में से नौ पर भाजपा है। तो वहीं दो पर कांग्रेस के लोकसभा सदस्य हैं। इनमें बस्तर, कांकेर, सरगुजा और रायगढ़ सीट आदिवासियों के लिए आरक्षित किए गए है। । एक सीट बस्तर पर कांग्रेस से लोकसभा सदस्य हैं । भाजपा ने प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से 21 सीटों पर तीन महीने पहले ही अपने प्रत्याशी घोषित किए थे। ये सभी वो सीटें थी, जहां पर भाजपा ने पिछली बार जीत हासिल नहीं की थी। जिसके चलते भाजपा की नजर अब इन सीटों पर है। 37 प्रत्याशी ऐसे है, जिनकी उम्र 50 साल से कम है। वहीं कांग्रेस ने 32 नए चेहरों पर दाव खेलने का फैसला लिया है। जो कुल सीटों का लगभग 34 प्रतिशत है।

Also Read: International Counseling Day: महिलाओं को सलाह, खुशियों भरी जिंदगी जियें

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular