होम / CG Election 2023: राहुल गांधी ने दी नई गारंटियाँ, जानिए क्या

CG Election 2023: राहुल गांधी ने दी नई गारंटियाँ, जानिए क्या

• LAST UPDATED : October 29, 2023
India News (इंडिया न्यूज़), CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे का दूसरा दिन है। दूसरे दिन राजनांदगांव में राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, हमने केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त करने का ऐलान किया है।

जातिगत जनगणना पर होगा काम

छत्तीसगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही जातिगत जनगणना का काम शुरू किया जाएगा। दिल्ली में भी सरकार आते ही जातिगत जनगणना पर काम किया जाएगा। जिसे बीजेपी की नरेंद्र मोदी की सरकार नही कर पा रही है। हमने किसानों को 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य में धान खरीदने का वादा किया था। आज किसानों को 2640 रुपए मिल रहा है। हम अपने वादे से काफी आगे बढ़ गए है। सरकार आने के बाद 3000 रुपए तक इसे पहुंचाएंगे।
साथ ही राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस गरीब मजदूर छोटे व्यवसायियों की सरकार है। आप कांग्रेस की सरकार बनाइए। स्वास्थ्य बीमा जो अब तक 5 लाख का है उसे 10 लाख करेंगे। कहा, भाजपा उद्योगपतियों की सरकार है। इसलिए उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती है। शिक्षा और स्वास्थ्य को बेचने का कार्य करती है।

राहुल गांधी की 2 नई गारंटी

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी ने जनता से 2 नए वादे किए हैं। राजनांदगांव में उन्होंने कहा कि, स्वास्थ्य बीमा की राशि को हम 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करेंगे। इसके अलावा मजदूरों को हर साल दी जाने वाली 7 हजार रुपए की राशि को भी बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाएगा।

बता दें कि राहुल गांधी ने कहा कि मैं आज किसान मजदूर भाइयों से मिला। किसानों ने खुशी जाहिर की है, लेकिन भूमिहीन जो कृषि मजदूर है। उन्होंने सरकार द्वारा मिलने वाली 7 हजार रुपए की राशि को कम बताया। मैंने भी इस पर विचार किया। कांग्रेस की सरकार बनते ही राशि को 10 हजार रुपए करेंगे।

Also Read: Teeth Cavity: दांतों में लंबे समय से लगे कीड़ों से हैं परेशान, तो अपनाएं…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox