होम / CG Election 2023: चुनाव के लिए प्रत्याशी को जनता दे रही चंदा! बदली-बदली सी है इस सीट की आबोहवा

CG Election 2023: चुनाव के लिए प्रत्याशी को जनता दे रही चंदा! बदली-बदली सी है इस सीट की आबोहवा

• LAST UPDATED : October 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), CG Election 2023: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कवर्धा विधानसभा का चुनाव रोचक मोड़ ले रहा है। यहां मंत्री मोहम्मद अकबर के मुकाबले में बीजेपी ने विजय शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। 2021 के झंडा विवाद के दौरान विजय कट्टर हिंदूवादी चेहरा बनकर लोगों के बीच उभरे थे। उन्हें दो महीने तक जेल में भी रहना पड़ा था। अभी वह जमानत पर बाहर हैं।

20 लाख की मदद 

अब अंदाजा यह लगया जा रहा है कि BJP ने इसीलिए उन्हें टिकट दिया है। चूंकि उनका मुकाबला क्षेत्र के कांग्रेस के दिग्गज नेता अकबर से हो रहा है, जिन पर झंडा विवाद को प्रश्रय देने का आरोप बीजेपी लगाती रही है, इसलिए विजय को आम नागरिक स्वस्फूर्त आर्थिक मदद कर रहे हैं। शुरुआती दौर में ही विजय को मंडल की बैठकों के दौरान लोगों ने 20 लाख की मदद कर चुके हैं।

बदली राजनीति की दिशा

साथ ही बता दें कि 2021 में कवर्धा में संप्रदाय विशेष के लोगों ने भगवा झंडा गिराकर पैरों से कुचलने और एक हिंदू युवक की मारने का प्रयास किया था। BJP कार्यकर्ता विजय ने इस घटना के विरोध में मोर्चा खोला था। इस दौरान विजय के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। भाजपा द्वारा उन्हें टिकट दे देने से यहां की राजनीति की दिशा बदल गई है। विजय इन दिनों जिस भी मंडल में जाकर पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं, वहां लोग स्वयं पहुंचकर व्यक्तिगत समर्थन करने के साथ ही उन्हें आर्थिक मदद भी दे रहे है।

10 से 500 रुपये तक की आर्थिक मदद

विजय शर्मा को मिलने वाली आर्थिक मदद 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है। यानी एक आम नागरिक उन्हें अपने खर्चे में कटौती कर उनकी मदद कर रहा है।

Also Read: Agra Ka Petha: पेठा खाने वाले हो जाएं सावधान, VIDEO देख आँखें फटी की…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox