होम / CG Election 2023: पूर्व CM रमन सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, लगाए कई बड़े आरोप

CG Election 2023: पूर्व CM रमन सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, लगाए कई बड़े आरोप

• LAST UPDATED : October 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), CG Election 2023: छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर जिले में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को भाजपा नेता बिरजूराम तारम के घर में घुसकर उनको मारा गया है। मामला औंधी चौकी क्षेत्र के सरखेड़ा गांव का मामला है।

आपको बता दें कि 56 साल के भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बिरजूराम के घर में हथियारों से लैस कुछ अज्ञात लोग पहुंचे थे। नक्सलियों का हाथ इस वारदात में होने की भी आशंका जताई रही है। हालांकि इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। सरखेड़ा ये वही गांव है जहां पहले भी जून में अज्ञात लोगों ने मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को नदी के किनारे ले जाकर आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद यहां बवाल भी मचा।

बीजेपी ने बताया टारगेट किलिंग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने वारदात पर कांग्रेस शासन में भाजपा कार्यकर्ता की टारगेट किलिंग हो रही है। अरुण साव ने बताया कि पहले भी मोहल-मानपुर में ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को मारने-काटने की धमकी दी गई थी।

इस वारदात के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानूनी व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। हत्याओं का दौर लगातार चल रहा है। आज फिर एक BJP कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। यह सब हमारे कार्यकर्ताओं को चुनाव में डराने का प्रयास है क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं को काट डालने की धमकी कांग्रेस विधायक की उपस्थिति में दी गई थी। यह हत्या स्थानीय विधायक के संरक्षण में की गई है।

शुक्रवार को मोहला में ही थी रमन सिंह की सभा

शुक्रवार को मोहला में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की सभा थी। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह मोहला-मानपुर विधानसभा के BJP उम्मीदवार संजीव शाह की नामांकन रैली में पहुंचे थे। बिरजू भी मोहला की सभा में शामिल थे। वहां से लौटने के बाद सरखेड़ा में देर शाम उनकी हत्या की गई।

भाजपा नेता को लगी चार गोलियां

बताया जा रहा है कि सरखेड़ी धुर नक्सली इलाका है। BJP नेता को चार गोलियां लगी हैं, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने बताया कि शाम को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलूओ पर जांच की जा रही है।

Read more: Bank Holiday: त्योहारों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत निपटा लें अपना जरूरी…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox