होम / Bhupesh Baghel: 5 बार जीते विधानसभा चुनाव, जानिए ‘कका’ भूपेश राजनीतिक सफर

Bhupesh Baghel: 5 बार जीते विधानसभा चुनाव, जानिए ‘कका’ भूपेश राजनीतिक सफर

• LAST UPDATED : October 18, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Bhupesh Baghel: छत्तीसढ़ में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में होंगे। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पुराने कांग्रेसी नेता है। भूपेश बघेल का राजनीतिक करियर तीन दशक से लंबा है। बघेल तेज तर्रार राजनीति और बेबाक अंदाज के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में जाने जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे छत्तीसगढ़ के वर्तमान में मुख्यमंत्री का राजनीतिक सफर कब से शुरू हुआ।

भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री हैं। 2018 में कांग्रेस पार्टी उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ रही थी। कांग्रेस पार्टी ने भूपेश बघेल की अगुवाई में प्रचंड बहुमत हासिल किया। पार्टी ने विधानसभा की 68 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

1990 के दशक में कांग्रेस से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले भूपेश बघेल अब तक 5 बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। इस बीच वे 2008 में विधानसभा चुनाव भी हारे साथ ही 2 बार लोकसभा चुनाव लड़कर हार का सामना कर चुके हैं। साल 2003 से 2008 के बीच बघेल विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष भी रहे। साथ ही बता दें कि इस बार भूपेश बघेल पाटन सीट से चुनाव लड़ेगे। पिछड़ा वर्ग से आने वाले भूपेश बघेल मूल रूप से किसान है, वे एक संपन्न किसान परिवार से हैं।

राजनीतिक सफर 

23 अगस्त 1961 में भूपेश बघेल का जन्म दुर्ग जिले के पाटन तहसील में हुआ, बघेल तेज तर्रार राजनीति और बेबाक अंदाज के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में जाने जाते हैं।
1985 में भूपेश बघेल ने यूथ कांग्रेस से राजनीतिक सफर शुरू किया।
1993 में जब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल पहली बार पाटन सीट से विधायक चुने गए।
1994-95 में भूपेश बघेल मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चुने गए।
साल 1999 में मध्य प्रदेश सरकार में भूपेश बघेल कैबिनेट मंत्री बने।
साल 1993 से 2000 तक मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के भूपेश बघेल ने डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाली।
साल 2000 में जब छत्तीसगढ़ राज्य बनने पर भूपेश बघेल जोगी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने।
2003 में चुनाव जीतने के बाद पाटन सीट से भूपेश बघेल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता बने।
2013 में बघेल ने एक बार फिर से पाटन सीट से विजय हुए और 2014 में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष बने।

Read more: CG Election 2023: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, जाने अपने क्षेत्र का                    प्रत्याशी

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox