Monday, May 20, 2024
Homeछत्तीसगढगोवर्धन मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद बिलासपुर में आगमन, आरएसएस पर साधा...
Homeछत्तीसगढगोवर्धन मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद बिलासपुर में आगमन, आरएसएस पर साधा...

गोवर्धन मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद बिलासपुर में आगमन, आरएसएस पर साधा निशाना

बता दें कि छत्तीसगढ के बिलासपुर में गोवर्धन मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज का तीन दिवसीय दौरा है। उन्होंने सीएमडी कॉलेज मैदान पर धर्म सभा को संबोधित भी किया है। इस दौरान उन्होंने आर एस एस पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही साथ उन्होंने धर्म और शास्त्र से जुड़े बातों को आमजन तक पहुंचाया है।

आरएसएस पर साधा निशाना

स्वामी निश्चलानंद ने आरएसएस पर उन्होंने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि “आरएसएस के पास कोई ग्रंथ का आश्रय ही नही है। परंपरा प्राप्त कोई गुरु,कोई नेता भी नही है। बिना ग्रंथ,गरु और गोविंद के कहां जाएंगे। जंहा भी जाएंगे घूम फिर कर यहीं आएंगे,नही तो भटकते रहेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति का नाम राजधर्म है और धर्म सीमा के बाहर कभी राजनीति नहीं होती है।

कर्म और योग की जानकारी

इस सभा में मौजूद सभी लोगों को स्वामी निश्चलानंद ने कर्म और योग के महत्व के बारे में बताया है। वहीं उन्होंने एक बार फिर से हिंदू राष्ट्र के संकल्प दोहराया है। लोगों को अच्छी और सही दिनचर्या का संदेश दिया है।

ये भी पढ़े-  प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा, लाल बाग मैदान में जनता को करेंगी संबोधित

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular