Monday, May 20, 2024
Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष, मोरी पहनाकर किया गया स्वागत
Homeछत्तीसगढछत्तीसगढ़ पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष, मोरी पहनाकर किया गया स्वागत

छत्तीसगढ़ पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष, मोरी पहनाकर किया गया स्वागत

राष्ट्रीय महिला आयोग एवं शासकीय महिला महाविद्यालय भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में राष्ट्रीय महिला आयोग का आदिवासी महिला जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती रेखा शर्मा द्वारा कुड़कई गाँव मे हजारों महिलाओं को संबोधित किया गया है। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों का मंच पर छत्तीसगढ़ी आभूषण एवं मोरी पहनाकर स्वागत किया गया।

सभा को किया संबोधित

सभा को संबोधित करते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार योजनाएं चला रहे हैं। राष्ट्रीय योजनाओं में महिलाओं को उन्हें परिवार का मुखिया बना दिया गया है। सरकार की एक-एक योजना महिलाओं से जुड़ी हुईं, जरूरत है हमें इन योजनाओं को समझने और प्रयोग में लाने की।

संविधान में महिला-पुरुष एक बराबर

अधयक्ष ने महिलाओं को जागरूक करने और उनके अधिकारों को समझाने का प्रयास किया है। आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि संविधान में महिला एवं पुरुष को बराबर के अधिकार प्राप्त हैं। महिला आयोग इसे मूर्त रूप देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है महिलाओं को भी अपने अधिकार समझने होंगे यदि उन्हें किसी तरह की परेशानी है तो सीधे राष्ट्रीय महिला आयोग को लिख सकते हैं। सूचना दे सकते हैं। हम कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि महिला आयोग के पुराने विधि सम्मत काम के अलावा भी महिलाओं को रोजगार देने, जागरूक करने ,पढ़ाई में मदद करने जैसे अनेक काम किए हैं। 24 घंटे की हेल्पलाइन चालू की गई है। जिसमें आयोग का कोई ना कोई सदस्य लगातार उपलब्ध होता है।

भूपेश बघेल को कहा नौटंकी

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता समाप्त होने के बाद मचे बवाल पर कहा कि देश संविधान से चलेगा। लोकसभा अध्यक्ष को जो विधि सम्मत अधिकार हैं।उसके अनुसार ही कार्यवाही की गई है। जिन्हें सजा होती है उनकी सदस्यता स्वयमेव ही समाप्त हो जाती है। भारत की राजनीति करवट ले रही है। सिर्फ आरोपों से काम नहीं चलेगा यदि आरोप लगाए हैं तो उन्हें तथ्यों के साथ प्रमाणित करना भी आना चाहिए। राहुल गांधी ने लगातार गलत बातों को बोलकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की है। कांग्रेस का यह पुराना इतिहास रहा है। वह हमेशा झूठ और गलत बातों को ही बोलती रही है। छत्तीसगढ़ में हो रहे लगातार प्रदर्शन को सरोज पांडे ने नौटंकी करार देते हुए कहा कि भूपेश बघेल नौटंकी करने में माहिर हैं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular