Saturday, July 27, 2024
Homeछत्तीसगढNand Kumar Baghel: सुबह 9:30 बजे किया जाएगा पूर्व सीएम भूपेश बघेल...
Homeछत्तीसगढNand Kumar Baghel: सुबह 9:30 बजे किया जाएगा पूर्व सीएम भूपेश बघेल...

Nand Kumar Baghel: सुबह 9:30 बजे किया जाएगा पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार का अंतिम संस्कार

India News (इंडिया न्यूज़) Nand Kumar Baghel: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय नंदकुमार बघेल के अंतिम संस्कार की जानकारी दी है। स्वर्गीय नंदकुमार बघेल  का पार्थिव शरीर दिनांक 10 जनवरी यानी आज की सुबह 9:30 बजे पाटन सदन शंकर नगर से पैतृक निवास कुरूदडीह ले जाया जाएगा। यहां पर उनका अंतिम संस्कार कुरूदडीह में किया जायेगा।

बता दे कि नंद कुमार बघेल पिछले 3 महीने से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। और काफी कमजोर हो गए थे। सोमवार की सुबह उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिल, नंद कुमार बघेल कई महीनों से मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी पुरानी बीमारी से गुज़र रहे थे। उनके पार्थिव शरीर को रायपुर के शांतिनगर स्थित पाटन सदन में रखा गया है। यहीं पर सभी आकर उनको भाव पूर्ण श्रद्धांजिल दे रहे है। पूर्व सीएम बघेल ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट पिता के स्वर्गवास होने की जानकारी दी थी।

भूपेश बघेल की छोटी बेटी विदेश रहती है। जिसके चलते अंतिम संस्कार कार्यक्रम देरी से किया जा रहा है। बेटी के वापस आने के बाद ही 10 जनवरी यानी आज सुबह 9:30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Also Read: Delhi AQI: दिल्ली-NCR की हवा में सुधार, लेकिन AQI ‘खराब’ श्रेणी में 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular