Monday, May 20, 2024
Homeछत्तीसगढपेंड्रा दौरे पर बिलासपुर पहुंचे लोकसभा सांसद अरुण साव का कांग्रेस पर...
Homeछत्तीसगढपेंड्रा दौरे पर बिलासपुर पहुंचे लोकसभा सांसद अरुण साव का कांग्रेस पर...

पेंड्रा दौरे पर बिलासपुर पहुंचे लोकसभा सांसद अरुण साव का कांग्रेस पर हमला

आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव पेंड्रा दौरे पर पहुंचे थें। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर दिल्ली पहुंचे कांग्रेस विधायक पर कहा कि कांग्रेस नेताओ में सत्ता का संघर्ष है, कांग्रेस नेताओं के आपसी विवाद से जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। साथ ही साथ बृहस्पति सिंह के थप्पड़ कांड पर कहा कि बृहस्पति सिंह का थप्पड़ कांग्रेस राज में अराजकता की पहचान है।

छत्तीसगढ़ के हित में काम कर रही भाजपा

केंद्र की भाजपा सरकार लगातार अलग-अलग योजनाएं चलाकर जनता को फायदा पहुंचा रही है। लेकिन छत्तीसगढ़ की सरकार उन योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधक है। प्रधानमंत्री आवास को छत्तीसगढ़ सरकार ने रोका। जल जीवन मिशन का हाल बेहाल है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का चावल गरीबों तक पहुंच नहीं पा रहा है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि सबसे पहले उन सब को ठीक करें। भाजपा और भाजपा की सरकार लगातार छत्तीसगढ़ के हित के लिए काम कर रही है।

कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

अरुण साव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मुद्दे पर दिल्ली पहुंचे कांग्रेसी विधायकों के मामले पर भी कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हालांकि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है पर फिर भी कांग्रेस के नेताओं के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष और आपसी खींचतान का सीधा नुकसान छत्तीसगढ़ की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

जीत के लिए संघर्ष

आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का चेहरा आगे कर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने चलाकी से जवाब देते हुए कहा कि चेहरा होंगे या नहीं होंगे यह पार्लियामेंट्री बोर्ड कमेटी ही तय करेगी। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जीत के लिए संघर्ष कर रहा है।

पूरे प्रदेश में चल रही गुंडागर्दी

2 दिन पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने के सवाल पर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था को ही आड़े हाथों लेते हुए कहा कि संविधान की शपथ लेने वाले एक राजनेता का इस तरह सार्वजनिक रूप से एक कर्मचारी को थप्पड़ मारना प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को दर्शाता है। यह अत्यंत दुर्भाग्य जनक है। अपराधियों का राज पूरे प्रदेश में है और यह खुलेआम गुंडागर्दी पूरे प्रदेश में चल रही है जिसे संरक्षण सरकार कर रही है।

ये भी पढ़े-  10 से 12 मई के बीच छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे? शुक्रवार को आएंगे ओम माथुर

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular