होम / India News Manch: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान कहा-परिवारवाद केवल गांधी पर क्यों?

India News Manch: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान कहा-परिवारवाद केवल गांधी पर क्यों?

• LAST UPDATED : August 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज), India News Manch: छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया न्यूज द्वारा मंच कॉन्क्लेव के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सभी बड़े नेताओं को एक मंच पर इकट्ठा किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ के चुनावी दांव-पेच को समझने की और समझाने की कोशिश की गई। इस मौके पर छत्तीसगढ के पक्ष और विपक्ष के नेताओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहें।

  • संविधान को लागू करने वाला सही व्यक्ति होना चाहिए।
  • इंडिया न्युज छत्तीसगढ़ रायपुर एडिशन का शुभारंभ किया

छत्तीसगढ़ के लोगों पर मुस्कान लाया

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंडिया न्युज छत्तीसगढ़ रायपुर एडिशन का शुभारंभ किया है। वहीं उन्होंने अपनी बात की शुरुआत इस बात को कह कर किया कि हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ के लोगों पर मुस्कान लाया है। वहीं उन्होंने दावा किया कि मेहनतकश लोगों को कांग्रेस के समय में काम मिला है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति को बेहतर बनाने का काम किया गया और आदिवासी संस्कृति को पूरे दुनिया तक पुहंचाने की कोशिश की गयी है।

सॉफ्ट हिंदुत्व पर बयान

वहीं उन्होंने सॉफ्ट हिंदुत्व पर किए गए सवाल पर उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष मारते हुए कहा कि वो राम और गाय के नाम से वोट मांग सकते हैं काम नही कर सकते, हमने राम और गाय पर काम किया है, वोट नहीं मांगा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 3 बार संकल्प पत्र बनाया, जिसे पूरा नहीं किया। हमने एक पत्र में लिखे वादों के अलावा कई वादों को पूरा किया है। जिसके उदाहरण आप आत्मानंद स्कूल के रुप में देख सकते हैं।

परिवारवाद केवल गांधी पर क्यों?

वहीं परिवारवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवारवाद केवल गांधी पर क्यों? साथ ही उन्होंने सवाल किया कि जो बलिदान उन्होंने दिया ऐसा कोई परिवार है क्या? अमित शाह, रमन सिंह, सिंधिया परिवार और कई परिवारों का नाम इसमें सबसे आगे है। वहीं घोटालों को लेकर उन्होंने कहा कि 2100 करोड़ के घोटालों के जांच में 200 करोड़ का भी सबुत नहीं पहुंच पा रहा है। शराब मामले में दो बार जांच कर दिया गया। लेकिन कुछ नहीं हुआ।

मैं कभी भी बदले की राजनीति नही करूँगा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अंबेडकर जी ने संविधान बनाया तब उन्होंने कहा था कि संविधान को लागू करने वाला सही व्यक्ति होना चाहिए। भाजपा नेता और कार्यकर्ता प्रदेश में सुरक्षित है। मैं कभी भी बदले की राजनीति नही करूँगा, मैं बदलाव की राजनीति करूँगा। इंडिया के नाम पर प्रधानमंत्री घमड़िया कहेंगे तो इसका मतलब यह है कि भाजपा डरी हुई है। वहीं अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि वो रात में आते है, सुबह चले जाते है। जनता के बीच मे जाने से उन्हें अपनी उपलब्धियों को बताने से और उनका हालचाल जानने से उनसे संबंध बनता है।

मेहनत को सम्मान देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। किसानों को सही कीमत हम दिला रहे है। कोरोना काल मे भी मनरेगा के 25 लाख मजदूर काम कर रहे थें। हमारे कई कार्यो की पीएम ने तारीफ की है। हमे केंद्र की योजनाओं का पुरस्कार मिल रहा है पेट मे दर्द भाजपा को हो रहा है।पीएम आवास को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। वहीं उन्होंने जनगणना को लेकर सहमति जताते हुए कहा कि हमने जातिय आधारित जनगणना सबसे पहले हमने कराई। फीलंग गुड वाले हम नही हम काम करने वाले है।

Also Read:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox