Monday, May 20, 2024
Homeछत्तीसगढDurg: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोसरिया यादव समाज के जन्माष्टमी महोत्सव में हुए...
Homeछत्तीसगढDurg: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोसरिया यादव समाज के जन्माष्टमी महोत्सव में हुए...

Durg: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोसरिया यादव समाज के जन्माष्टमी महोत्सव में हुए शमिल

India News (इंडिया न्यूज़), Durg: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग में कोसरिया यादव समाज के सम्मेलन में भाग लेने पुराना बस स्टैंड पहुंचे। जहा मंच से मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य्मंत्री ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जिस तरीके से यात्री ट्रेनों को बंद करके सिर्फ गुड्स ट्रेनों को चलाया जा रहा है। जिसमें कोयला की डुलाई की जा रही है लेकिन आम जनमानस को हो रही दिक्कतों का बिल्कुल ख्याल नहीं रखा जा रहा है।

  • 1 सितंबर को प्रियंका गांधी दुर्ग के भिलाई आएंगी
  • 13 तारीख को कांग्रेस पार्टी द्वारा महाआंदोल

महासम्मेलन का आयोजन

आगे उन्होंने कहा कि यात्रियों के परेशानी को देखते हुए यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर 13 तारीख को कांग्रेस पार्टी द्वारा महाआंदोलन का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी एवं आम जनमानत भाग लेंगे। साथ ही यह भी जानकारी दिया कि आगामी 21 सितंबर को प्रियंका गांधी दुर्ग के भिलाई में होने वाले महासम्मेलन में भाग लेने के लिए आएंगी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

अपने बंगले से निकलने की जरुरत

वहीं उन्होंने पूर्व विधानसभा द्वारा मुख्यमंत्री पर लगाए गए आरोप का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे को विकास के कार्य नहीं दिख रहे हैं। 5 साल बाद जब चुनाव होने वाले हैं तो वो अपने बंगले से निकले हैं। अगर पूरे छत्तीसगढ़ में घूम के देखे तो यहां योजनाओं के मिलने वाले लाभ एवं विकास कार्य देख पातें। चाहे स्कूल का विकास हो, शिक्षा का हो या चाहे अन्य योजनाओं के लाभ हर तरीके से जनता के फायदे के लिए काम किए गए हैं। उन्हें नहीं दिखाई देता क्योंकि वह बंगले से अभी निकले हैं। जहां साढे चार सालों में यहां विकास के बहुत से कार्य हुए हैं।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular