होम / Congress Protest: रायपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन! विधानसभा घेराव पर बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

Congress Protest: रायपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन! विधानसभा घेराव पर बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

• LAST UPDATED : July 24, 2024

India News CG (इंडिया न्यूज), Congress Protest: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन, पार्टी ने राज्य में बढ़ते अपराधों के खिलाफ विधानसभा घेराव का आयोजन किया।

ये मार्ग हुए बंद

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। पंडरी से विधानसभा तक का रास्ता बंद कर दिया गया। अवंती बाई चौक पर बैरिकेड लगाए गए और 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इससे शहर में कई जगह यातायात प्रभावित हुआ और लंबा जाम लग गया।

सचिन पायलट ने बताई प्रदर्शन की वजह

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, “राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार का ध्यान शासन पर नहीं है। वे सिर्फ विपक्ष को निशाना बना रहे हैं। राज्य सरकार रायपुर से नहीं, दिल्ली से चल रही है।”

20-22 स्कूलों में छुट्टी

प्रदर्शन के कारण रायपुर के करीब 20-22 स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई, जिससे लगभग 15,000 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई। पुलिस ने लोगों के लिए वैकल्पिक रास्तों की जानकारी दी।

बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को कंधे पर बिठाकर कार्यकर्ता आगे बढ़े। कांग्रेस का कहना है कि वे जनता की आवाज उठाने के लिए सरकार को जगाना चाहते हैं।

यह प्रदर्शन राज्य की कानून व्यवस्था और सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। विपक्ष में आने के बाद कांग्रेस का यह सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है।

Also Read:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox