Sunday, July 7, 2024
Homeछत्तीसगढChhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बदलेगा 'राम वन गमन पथ' का नक्शा, छूटे हुए...
Homeछत्तीसगढChhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बदलेगा 'राम वन गमन पथ' का नक्शा, छूटे हुए...

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बदलेगा ‘राम वन गमन पथ’ का नक्शा, छूटे हुए स्थान जुड़ेंगे

India News (इंडिया न्यूज़) Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ में पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में बनाए गए श्रीराम वनगमन पथ अब बदलने जा रहा है। जिसमे अब नए स्थान जोड़े जाएंगे। धर्मस्व, पर्यटन, संस्कृति और शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना हैं कि, श्रीराम वनगमन पथ के वास्तविक स्वरूप का कार्य उनके वास्तविक रूप को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

HIGHLIGHTS

  • भाजपा शासनकाल में गठित समिति की रिपोर्ट पर होगा कार्य
  • अधिकारियों को संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिए निर्देश
  • भाजपा के शासन काल में बनाई गई थी श्रीराम वन गमन पथ समिति

Also Read: Priyanka Gandhi Vadra: जन्मदिन पर जानिए प्रियंका गांधी के बारे में ये 5 Facts

पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार,छत्‍तीसगढ़ सरकार ने इसकी शुरूआत कर दी है। जिसके चलते इसका प्रस्ताव तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके है। बता दें कि, भाजपा के शासन काल में श्रीराम वन गमन पथ समिति बनकर तैयार की गई थी।

तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल ने सात अक्टूबर, 2021 को माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी से राम वन गमन पथ योजना की शुरूआत की थी। इस योजना में 162 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया था। अब प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद नए प्रस्ताव तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Also Read: CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में ठंड से लोगों को मिली हल्की राहत, जानिए कितना है तापमान

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular