होम / CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, 24 घंटे में कई जिलों में बाारिश की संभावना 

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, 24 घंटे में कई जिलों में बाारिश की संभावना 

• LAST UPDATED : October 4, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते कुछ जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 10 अक्टूबर के बाद मानसून से राहत मिलेगी। अगले 24 घंटे रायपुर और बिलासपुर जिले के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। जांजगीर, रायगढ़, महासमुंद जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है।

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटे में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। लेकिन तीन दिनों बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।  कुछ जिलों में बलरामपुर, कोरिया, धमतरी, गौरेला पेंड्रा, मरवाही, सुकमा, कांकेर, बालोद, में बारिश नहीं होगी।

कुछ जगहों पर बारिश

राजधानी रायपुर में सुबह से तेज धूप रही लेकिन दोपहर में कुछ जगहों पर बारिश हुई है।

सरगुजा, बीजापुर, रायगढ़, कोरिया, दंतेवाड़ा,जशपुर में बौछारें पड़ीं है।

बलरामपुर के वाड्रफनगर में पांच इंच से अधिक पानी गिर गया।

मौसम विभाग के अनुसार

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान 33.7 अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

कई जिलों में हुई बारिश

  • बलरामपुर (वाड्रफनगर ) में 130.2 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • सूरजपुर (प्रतापपुर) में 123.6 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • बीजापुर (भैरमगढ़ ) में 105 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • सरगुजा (अंबिकापुर) में 75.3 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • रायगढ़ (तमनार) में 73.8 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • जशपुर (दुलदुला ) में 42 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • कोरिया (बैकुंठपुर) में 35.5 मिलीमीटर दर्ज की गई।

शहरों में पिछले 24 घंटे का तापमान

बता दें कि रायपुर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।

दुर्ग में 31.6 डिग्री अधिकतम तापमान और बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री।

अंबिकापुर जिले में 25 डिग्री तापमान और बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री।

पेंड्रा में अधिकतम तापमान 26.1 और बुधवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 24 डिग्री।

जगदलपुर में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री और बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री।

राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री।

Also Read:CG Bjp Candidate second list: कब जारी होगी छत्तीसगढ़ BJP की दूसरी लिस्ट! 30…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox