होम / CG Rath Yatra: रायपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, CM साय ने की छेरापहरा रस्म

CG Rath Yatra: रायपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, CM साय ने की छेरापहरा रस्म

• LAST UPDATED : July 7, 2024

India News CG ( इंडिया न्यूज), CG Rath Yatra: रायपुर में रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में छेरापहरा रस्म निभाई और सोने की झाड़ू से मार्ग साफ कर यात्रा का शुभारंभ किया।

CM साय ने दिया सन्देश

CM साय ने कहा, “जगन्नाथ जी ओड़िशा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। वे किसानों के रक्षक हैं और उनकी कृपा से ही बारिश होती है और धान की बालियों में दूध भरता है।” उन्होंने प्रदेश में अच्छी फसल और समृद्धि की कामना की।

रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी और बहन सुभद्रा की मूर्तियों को विशेष रथ में सजाया गया। स्थानीय पुजारी ने बताया कि यह उत्कल और दक्षिण कोसल संस्कृतियों का मिलन है।

जगन्नाथ परंपरा का गहरा संबंध

छत्तीसगढ़ और ओड़िशा के बीच जगन्नाथ परंपरा का गहरा संबंध है। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ का मूल स्थान छत्तीसगढ़ का शिवरीनारायण-तीर्थ है, जहां से वे जगन्नाथपुरी गए। यहीं त्रेता युग में भगवान राम ने माता शबरी के बेर खाए थे।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल

रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह आयोजन ओड़िशा की प्रसिद्ध पुरी रथयात्रा की तर्ज पर किया गया, जो दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक बंधन को दर्शाता है।

इस अवसर पर CM साय ने सभी प्रदेशवासियों को रथयात्रा की शुभकामनाएं दीं और भगवान जगन्नाथ से प्रदेश की शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Also Read:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox