होम / CG Election 2023: खैरागढ़ में पहली बार BJP ने 2003 में खिलाया था ‘कमल’, टूटा कांग्रेस का मिथक

CG Election 2023: खैरागढ़ में पहली बार BJP ने 2003 में खिलाया था ‘कमल’, टूटा कांग्रेस का मिथक

• LAST UPDATED : October 2, 2023

India News (इंडिया न्यूज), CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत में होने वाले है। भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने 90 विधानसभा सीटों के लिए कमर कस ली है और चुनाव के लिए प्रचार में जुट गई है। आगामी चुनाव में दोनों ही पार्टियों की नजर खैरागढ़ विधानसभा सीट पर टिकी हुई है।

खैरागढ़ विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली सीट पर लंबे समय तक राज परिवार का शासन रहा, लेकिन लगभग 47 साल बाद 2007 में बीजेपी ने इस जीत पर विराम लगा दिया। विधायक कोमल जंघेल ने 2007 के उपचुनाव में खैरागढ़ सीट से जीत दर्ज कर कमल खिलाया था।

1960-1993 तक कांग्रेस ने दर्ज की जीत

बता दें कि इस सीट से कांग्रेस की रानी रश्मि देवी सिंह 1960 से 1993 तक जीत दर्ज करती आई है। 1995 में रश्मि देवी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई तो उपचुनाव आयोजित कराए गए। इसमें उनके बेटे देवव्रत सिंह ने जीत हासिल की। 2003 तक देवव्रत सिंह ने ही बाजी मारी।

संसदीय चुनाव में भी रश्मि देवी सिंह के बेटे ने ही जीत दर्ज की, जिस वजह से खैरागढ़ सीट खाली हो गई। फिर 2007 में दोबारा से उपचुनाव किए गए, जिसमें देवव्रत की पत्नी पद्मा सिंह को चुनाव में उतारा गया। बता दें कि, भाजपा ने कोमल जंघेल को खैरागढ़ सीट पर पद्मा सिंह के खिलाफ उतारा और पहली बार जीत दर्ज की।

विधायक कोमल ने जीता BJP का भरोसा

बीजेपी नेता कोमल की जीत के बाद भाजपा का विश्वास बढ़ा और 2008 में दोबारा से कोमल पर अपना दूसरा दांव खेला। हालांकि, इस बार कोमल ने हार का सामना किया। कांग्रेस के गिरवर जंघेल ने 2013 के विधानसभा चुनाव में कोमल को 2190 वोट से हरा दिया। 2018 में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रत्याशी देवव्रत सिंह ने उन्हें 870 मतों से हरा दिया। बीते वर्ष हुए उपचुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Also read: CM Bhupesh Baghel: शास्त्री जी जैसे कर्मयोगी सदा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे- सीएम…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox