Monday, May 20, 2024
Homeछत्तीसगढभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के शक्ति केंद्रों की मीटिंग
Homeछत्तीसगढभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के शक्ति केंद्रों की मीटिंग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के शक्ति केंद्रों की मीटिंग

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश की विपक्षी पार्टी भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी तारतम्य में जमीनी स्तर के कार्यकर्त्ताओं के साथ को साधने के प्रयास भी शुरू हो चुके हैं।

कार्यक्रम आयोजित

आज भारतीय जनता पार्टी, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत शक्ति केन्द्र के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक , स्थानीय जनप्रतिनिधि, ज़िला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पंच, सरपंच, पार्षदगण, विधानसभा कोर कमेटी सदस्य, स्थानीय पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री सहित मंडल कार्यकारिणी के साथ महत्वपूर्ण बैठक सहित अन्य संगठनात्मक विषयों की समीक्षा संबंधी संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पहला प्रवास

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव का ये पहला प्रवास था। जिस में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव और दुर्ग सांसद विजय बघेल सम्मिलित होने पहुंचे और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ताओं से वार्तालाप कर उन्हें रिचार्ज किया। आज के इस मीटिंग को लेकर आम लोगों में ” साहू वर्सेस साव” का यह स्लोगन भी चल पड़ा। इस दौरान दुर्ग जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भिलाई जिला भाजपा प्रभारी संदीप शर्मा, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया के साथ साथ दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों की टाइमिंग बदली, मुख्यमंत्री ने ट्वीट के माध्यम से दी जानकारी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular