होम / Bilaspur: बिलासपुर हाईकोर्ट ने 40 से अधिक सिविल जजों का स्थानान्तरण और प्रमोशन किया

Bilaspur: बिलासपुर हाईकोर्ट ने 40 से अधिक सिविल जजों का स्थानान्तरण और प्रमोशन किया

• LAST UPDATED : August 10, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत 40 से अधिक सिविल जजों का स्थानान्तरण और प्रमोशन किया गया है। इसे लेकर आदेश जारी किया गया है। जारी किए गए आदेश के मुताबिक संतोष शर्मा डिस्ट्रिक्ट जज रायपुर, संतोष तिवारी फर्स्ट एडीजे रायपुर, नीलिमा सिंह बघेल फर्स्ट एडीजे अंबिकापुर, शहाबुद्दीन अंसारी एडीजे एफटीएससी (पॉक्सो )बलोदा बाजार, ओमप्रकाश सिंह चौहान एडीजे फर्स्ट सूरजपुर को स्थानांतरित कर हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। साथ हीं हिमांशु जैन एडीजे एफटीएससी कवर्धा, मोना चौहान सीजेएम कोंडागांव, प्रियंका अग्रवाल सिविल जज क्लास वन राजनांदगाँव, लोकेश कुमार थर्ड सिविल जज क्लास वन और वीरन्द्र सिंह फर्स्ट सिविल जज क्लास टू को बैकुंठपुर भेजा गया है।

  • 8 सिविल जजों का भी स्थानतरंण किया गया
  • 40 से अधिक सिविल जजों का स्थानान्तरण और प्रमोशन

जजों को वर्तमान कार्यस्थल पर ही प्रमोशन

इसके अलावा जारी किए गए लिस्ट के मुताबिक दो जजों को वर्तमान कार्यस्थल पर ही प्रमोशन दिया गया है। जिसके मुताबिक सुनील कुमार नंदे थर्ड एडीजे सूरजपुर को यहीं पर प्रथम एडीजे और मनोज कुमार सिंह ठाकुर सेकेण्ड एडीजे अम्बिकापुर को यहीं पर फर्स्ट एडीजे के रूप में पदोन्नति दी गई है। वहीं 8 सिविल जजों का भी स्थानतरंण किया गया है। जिसमें विनय कुमार साहू को अतिरिक्त जज सिविल कोर्ट बलरामपुर, योगिता कंवर को सिविल जज राजनांदगांव, श्वेता ठाकुर सिविल जज मुंगेली, अमन तिग्गा को सिविल जज वन कोरिया,शैलेश कुमार वशिष्ठ को सिविल जज राजनांदगांव, शाश्वत दुबे को एडिशनल जज सिविल कोर्ट बलरामपुर, सिद्धार्थ आनंद सोनी को सिविल जज कोरबा और शिवेंद्र कुमार टेकाम को धमतरी में सेकेण्ड सिविल जज के रुप में नियुक्त किया है।

ज्युडिशियल अफसरों को प्रमोशन

बता दें कि इसके अलावा 18 ज्युडिशियल अफसरों को प्रमोशन भी दिया गया है। जिसके मुताबिक पारुल श्रीवास्तव को सीजेएम सारंगढ़, सर्वविजय अग्रवाल को सीजेएम जांजगीर चाम्पा, हरेन्द्र सिंह नाग सीजेएम नारायणपुर, श्वेता को सीजेएम कबीर धाम, श्रुति दुबे सीजेएम मनेन्द्रगढ़, विवेक गर्ग को सीजेएम खैरागढ़, ताजुद्दीन आसिफ को सीजेएम बीजापुर¸ गंगा पटेल को सीजेएम सक्ती, एकता अग्रवाल सीजेएम पेंड्रा रोड, दुलार सिंह निर्मलकर को अम्बागढ़ चौकी ,श्वेता उपाध्याय को एसीजेएम रायपुर, ओमप्रकाश साहू एसीजेएम कवर्धा, उमेश कुमार उपाध्याय सीजेएम बेमेतरा, गीतेश कुमार कौशिक सीजेएम सुकमा, रूपनारायण राठौर सीजेएम बस्तर, अश्वनी चतुर्वेदी सीजेएम कोरबा, यशोदा नाग सीजेएम कोंडागांव और सीमा प्रताप चन्द्र को एसीजेएम डोंगरगढ़ नियुक्त किया गया है।

Also Read:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox