होम / Ashwini Vaishnav: जल्द ही शुरू होंगी ये चार प्रमुख रेल परियोजनाएं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायं ने रेल मंत्री से की मुलाकात

Ashwini Vaishnav: जल्द ही शुरू होंगी ये चार प्रमुख रेल परियोजनाएं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायं ने रेल मंत्री से की मुलाकात

• LAST UPDATED : July 18, 2024

India News Chhattisgarh (इंडिया न्यूज़), Ashwini Vaishnav: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और राज्य की विभिन्न नई रेलवे परियोजनाओं पर चर्चा की। रेल भवन में आयोजित इस बैठक में सीएम साय ने राज्य के आर्थिक और आर्थिक विकास के लिए रेल नेटवर्क के विस्तार पर बल दिया।

इन 4 परियोजनाओं पर की चर्चा

इस दौरान उन्होंने राज्य की चार प्रमुख रेल परियोजनाओं धरमजयगढ़-पत्थलगांव, लोहरदगा नई लाइन परियोजना, अंबिकापुर-बरवाडीह नई लाइन परियोजना, खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन परियोजना और रावघाट-जगदलपुर नई रेल परियोजना को जल्द शुरू करने का आग्रह किया।

ये भी पढ़े: CG Diarrhea Outbreak: छत्तीसगढ़ में डायरिया का कहर, 3 की मौत, 100 से अधिक बीमार

1. धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई लाइन परियोजना

ये पत्थलगांव,गुमला ,कुनकुरी आदि महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ने का काम करेगी। यह परियोजना उत्तरी छत्तीसगढ़ क्षेत्र को झारखंड से जोड़ेगी। इसकी लागत लगभग 16,000 करोड़ रुपये है।

2. अंबिकापुर-बरवाडीह नई लाइन परियोजना

यह परियोजना अंबिकापुर को झारखंड के बरवाडीह से जोड़ेगी और परसा, राजपुर, चंदनपुर जैसे महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ेगी। इस परियोजना के माध्यम से देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में कोयला और अन्य खनिजों के आसानी से लाया और भेजा जा सकेगा। परियोजना की लागत लगभग 9000 करोड़ रुपये है।

3. खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन परियोजना

ये देश के पश्चिमी क्षेत्र में कोयला क्षेत्रों की निकासी के लिए वैकल्पिक मार्ग देगी। यह बिलासपुर और रायपुर स्टेशनों को बायपास करके बलौदाबाजार क्षेत्र को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इसकी लागत लगभग 8000 करोड़ रुपये है।

4. रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन परियोजना

यह परियोजना इस्पात उद्योगों को छत्तीसगढ़ के खनिज समृद्ध क्षेत्र से लौह अयस्क निकालने का एक कुशल और पर्यावरण अनुकूल साधन प्रदान करेगी। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 3500 करोड़ रुपये है।

बैठक के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन परियोजनाओं की संभावनाओं और लाभों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं राज्य के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और रेल मंत्रालय इन परियजनाओ को प्राथमिकता देगा।

ये भी पढ़े: Bijapur IED Blast: CM विष्णु देव साय ने किया शहीदों को नमन, बोले- ”…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh Politics: 22 अगस्त को ईडी का घेराव करेगी कांग्रेस, देवेंद्र यादव के लिए 24 अगस्त को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव को लेकर चर्चा हुई तेज, क्या बदले जाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
Jandarshan News: शिकायतों का जल्द करें समाधान, कलेक्टर दीपक सोनी का अधिकारियों को सख्त आदेश
Bilaspur News: शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों की याचिका हुई खारिज, बढ़ीं मुश्किलें
Chhattisgarh News: भूपेश बघेल का पद से हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Raigarh News: जहरीले साँप ने माँ और बेटी को काटा, मासूम बच्ची की हुई मौत, इलाज जारी
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे अमित शाह, नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox